भारतीय रेलवे ने सस्ते किए ट्रेन के टिकट, ऐसे मिलेगी 3% की छूट
Train Ticket Discount: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारतीय रेलवे ने अनारक्षित टिकटों के लिए छूट का ऐलान कर दिया है. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के मकसद से RailOne ऐप पर शुरू हुई ये सुविधा 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी.

Train Ticket Discount: भारतीय रेलवे की अनारक्षित टिकटों पर 3 प्रतिशत की छूट का लाभ केवल उन यात्रियों को मिलेगा, जिन्होंने अपनी टिकट का भुगतान RailOne ऐप पर डिजिटल तरीके से किया हो. जानें, किसे-किसे मिलेगा लाभ
किन यात्रियों को मिलेगी टिकट पर छूट
2 / 5अनारक्षित टिकटों पर 3 फीसदी की छूट का लाभ केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जो RailOne ऐप के रजिस्टर्ड यूजर हैं और उन्होंने यूपीआई, नेटबैंकिंग या डेबिट-क्रेडिट कार्ड जैसे डिजिटल माध्यम से टिकट बुक की हो.
डेली पैसेंजर को ज्यादा लाभ
3 / 5कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की भारतीय रेलवे की इस विशेष सुविधा का डेली पैसेंजर को ज्यादा लाभ मिलेगा. आम यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट मामूली लग सकती है, लेकिन डेली पैसेंजर को अच्छी खासी बचत हो पाएगी.
किन टिकट पर मिलेगी छूट
4 / 5भारतीय रेलवे की इस विशेष छूट का लाभ केवल अनारक्षित टिकटों पर मिलेगा. रेलवे स्टेशनों की टिकट खिड़की पर इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा. इसके लिए RailOne ऐप पर रजिस्टर्ड होना होगा और डिजिटल तरीके से भुगतान होगा.
एक ऐप पर रेलवे की सभी सुविधाएं
5 / 5भारतीय रेलवे से जुड़ीं सभी सुविधाएं अब RailOne ऐप पर मिलने लगी हैं. रेलवे से जुड़ी सभी सेवाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप को डिजाइन किया है, जिन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.



















