स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10,000 रुपये, इतने पैसों में वहां क्या-क्या मिल सकता है?

भारत और स्वीडन के रिश्ते इस समय पहले से ज्यादा मजबूत हैं. व्यापार से लेकर रक्षा के क्षेत्रों में हुई डील, दोनों देशों की दोस्ती की चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही हैं. लेकिन जब बात वहां घूमने की होती है या वहां बसने की होती है, तो सबसे पहला सवाल जेब और बजट को लेकर ही आता है. मान लीजिए कि आप 10,000 रुपये लेकर स्वीडन जाते हैं तो आपको क्या लगता है कि इतने रुपये वहां किस काम आएंगे? क्या ये 10000 रुपये वहां सिर्फ ऊंट के मुंह में जीरा साबित होंगे? आइए जानते हैं.

india and sweden
1 / 6

विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र में स्वीडन का है बड़ा हाथ

रक्षा क्षेत्र में स्वीडन का है बड़ा हाथ2 / 6

भारत और स्वीडन के बीच केवल मुद्रा का ही नहीं, बल्कि हथियारों का भी गहरा रिश्ता है. हाल ही में नई दिल्ली में हुई आठवीं 'फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन' की बैठक ने इस रिश्त को और भी ज्यादा मजबूती दी है. स्वीडन की प्रसिद्ध कंपनी 'साब'(Saab) अब भारत में ही कार्ल-गुस्ताफ M4 एंटी-टैंक हथियार बना रही है. स्वीडन भारत को ऐसी तकनीक और हथियार भी दे रहा है, जो उसने आज तक किसी दूसरे देश के साथ साझा नहीं किए हैं. यह भारत के 'मेक इन इंडिया' अभियान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

विज्ञापन

भारत और स्वीडन की सालों पुरानी दोस्ती

भारत और स्वीडन की सालों पुरानी दोस्ती3 / 6

भारत और स्वीडन के संबंध आज के नहीं है, बल्कि इसकी नींव 1947 में ही पड़ गई थी, जब स्वीडन ने भारत की आजादी को मान्यता दी थी. 1949 में दोनों देशों ने औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध शुरू किए थे. आज स्टॉकहोम में भारत का दूतावास है तो दिल्ली में स्वीडन का है. इसके अलावा भारत के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में स्वीडन के वाणिज्य दूतावास मौजूद हैं, जो दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को सुगम बनाने का काम करते हैं.

रुपये और क्रोना का गणित क्या है?

रुपये और क्रोना का गणित क्या है?4 / 6

अप्रैल 2026 की वर्तमान विनिमय दरों को देखें तो भारत के 10000 रुपये स्वीडन की करेंसी स्वीडिश क्रोना (SEK) में बदलने पर लगभग 990 से 1000 क्रोना के बराबर होते हैं. आसान भाषा में कहें तो भारत का एक रुपया स्वीडन के लगभग 0.10 क्रोना के बराबर है. वहीं, अगर आपके पास 10000 स्वीडिश क्रोना हैं तो भारतीय बाजार में उसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये के आस-पास है. यह अंतर दिखाता है कि स्वीडन की मुद्रा भारतीय रुपये के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में है.

विज्ञापन

महंगे देशों में गिना जाता है स्वीडन

महंगे देशों में गिना जाता है स्वीडन5 / 6

स्वीडन यूरोप के महंगे देशों में गिना जाता है, इसलिए वहां 1,000 क्रोना यानी (10,000 रुपये) बहुत बड़ी राशि नहीं मानी जाती है. इस बजट में आप वहां किसी साधारण रेस्टोरेंट में दो-तीन बार अच्छा खाना खा सकते हैं या फिर एक महीने का लोकल बस और ट्रेन का पास ले सकते हैं. अगर आप कॉफी के शौकीन हैं, तो आप करीब 20-25 कप अच्छी कॉफी का आनंद ले सकते हैं, लेकिन अगर आप वहां रहने या बड़े होटल की सोच रहे हैं, तो यह रकम एक दिन के लिए भी कम पड़ सकती है.

भारत का 'गेटवे'

भारत का 'गेटवे'6 / 6

बता दें कि स्वीडन को यूरोप में भारत का 'गेटवे' या प्रवेश द्वार कहा जाता है. सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से स्वीडन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वर्तमान में वहां 10,000 से अधिक भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जो वहां की अर्थव्यवस्था और तकनीक में अपना योगदान दे रहे हैं. भारतीयों की बढ़ती संख्या के कारण वहां भारतीय संस्कृति और खान-पान की पैठ भी बढ़ी है. हालांकि वहां का रहन-सहन महंगा है, लेकिन बेहतर सुविधाओं के कारण यह भारतीयों की पसंद बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन