क्या आप जानते हैं प्लास्टिक स्टूल के बीच में क्यों होता है छेद? जानें क्या है इसके पीछे का कारण

घरों में रखी कुर्सी, टेबल या फिर स्टूल सभी के घरों में होती हैं. हर घर में ये चीजें आपको देखने के लिए आसानी से मिल जाएंगी. इन सभी सामानों में कुछ ऐसी बात भी है जिससे आज भी लोग अंजान हैं. कभी आपने गौर किया है कि प्लास्टिक के स्टूल में बीच में एक छेद क्यों होता है? आपने कभी सोचा है कि स्टूल बनाने वाली कंपनी आखिर ऐसा क्यों करती हैं. चलिए आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि स्टूल में छेद क्यों होता है.

stool hole reason (1)
1 / 4

विज्ञापन

छेद नहीं होंगे तो चिपक जाएंगे स्टूल

छेद नहीं होंगे तो चिपक जाएंगे स्टूल2 / 4

स्टूल चाहे लोकल हो या ब्रांडेड, आपको सभी में एक छोटा छेद देखने को मिल जाएगा. दरअसल, स्टूल में छेद प्रेशर और वैक्यूम पास करने के लिए होता है. स्टूल ज्यादा जगह नहीं लेते हैं और एक के ऊपर एक रखे जाते हैं.

विज्ञापन

एक के ऊपर एक रखे जातें हैं स्टूल

एक के ऊपर एक रखे जातें हैं स्टूल3 / 4

ढेर सारे स्टूल होकर भी एक के ऊपर एक रखकर कम जगह में सिमट जाते हैं और इस्तेमाल के वक्त उन्हें अलग कर दिया जाता है. ऐसे में अगर इनमें होल नहीं होगा तो स्टूल को एक के ऊपर एक रखने से प्रेशर और वैक्यूम के चलते ये आपस में चिपक सकते हैं. इनके चिपकने पर इन्हें अलग करना मुश्किल हो जाएगा. इलिसए स्टूल के बीच में होल बनाया जाता है.

एक कारण ये भी

एक कारण ये भी4 / 4

स्टूल के बीच में होने होने के और भी कई कारण हैं. जब कोई बेहद वजनदार व्यक्ति स्टूल पर बैठता या खड़ा हो जाता है फिर भी स्टूल टूटता नहीं है. इसकी मुख्य वजह स्टूल के बीच में मौजूद होल ही है, जिसकी वजह से उसका बॉडी वेट समान रूप से बंट जाता है और इंसान सेफ रहता है. यानी स्टूल में बनाए गए छेद का बेहद अहम रोल होता है. अगर प्लास्टिक स्टूल में होल न बनाए जाएं, तो उनके टूटने का खतरा हमेशा रहता है जिससे इंसान को चोट भी लग सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन