12वीं से पहले आएगा CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक; इससे कम नंबर हुए तो हो जाएंगे फेल

CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन 25 अप्रैल तक 10वीं और 12वीं के नतीजे का ऐलान कर सकता है. क्योंकि दूसरे टर्म की परीक्षाएं 6 मई से आयोजित की जाएंगी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर परिणाम चेक कर सकेंगे.

cbse board result (1)
1 / 7

विज्ञापन

कब आएगा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

कब आएगा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट2 / 7

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले घोषित कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिसफिकेशन जारी नहीं किया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

ऐसे चेक करें रिजल्ट3 / 7

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.

कब हुई थी CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा?

कब हुई थी CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा?4 / 7

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड क्लास 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च, 2026 को खत्म हुई थी. वहीं, कक्षा 12वीं का एग्जाम 17 फरवरी से निर्धारित थी. कक्षा 10 के लिए परीक्षाएं देशभर के 8,074 केंद्रों पर और कक्षा 12 के लिए 7,574 केंद्रों पर हुई थी.

विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर5 / 7

यहां पास होने के लिए छात्रों को हर एक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स चाहिए होंगेच. जबकि किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम नंबर आने पर स्टूडेंट की कंपार्टमेंट मानी जाएगी.

इससे कम नंबर आने पर स्टूडेंट होंगे फेल

इससे कम नंबर आने पर स्टूडेंट होंगे फेल6 / 7

बता दें कि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे. साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं में भी पास होना जरूरी है.

विज्ञापन

CBSE बोर्ड 12वीं की टॉपर कौन?

CBSE बोर्ड 12वीं की टॉपर कौन?7 / 7

CBSE 2025 की परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश के शामली की सावी जैन ने 12वीं में 500 में से 499 (99.8%) अंक प्राप्त किए थे और पूरे देश में टॉप किया था. वे स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा थीं और आईएएस बनना चाहती हैं. वहीं, कक्षा 10वीं में अयान दत्ता और शंकरी किशोर जाधव ने 500/500 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन