Mangal Gochar Rashifal: 2026 में पहली बार मंगल करेंगे अपने घर में प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा गोचर
Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह का अब तक 2 बार राशि गोचर हो गया है, जिसके बाद 3 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति की चाल बदलेगी. हालांकि, इसके बाद मंगल अपने घर यानी मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे 4 राशियों को महालाभ होने की संभावना है. यहां पर आप इस गोचर के सही समय और राशियों पर होने वाले असर के बारे में जान सकते हैं.

ग्रहों के सेनापति मंगल का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो व्यक्ति की शक्ति, साहस, ऊर्जा, खून से संबंधित बीमारी, भूमि से जुड़े मुद्दे और छोटे भाई-बहनों संग रिश्ते का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब भी मंगल ग्रह की जगह बदलती है तब-तब मानव जीवन में गहरा बदलाव आता है. यहां पर आप मंगल के अपने घर में होने वाले गोचर के समय और प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.
मंगल गोचर 2026 का समय
2 / 6मेष राशि को मंगल ग्रह का घर माना जाता है यानी वो इस राशि के स्वामी हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे. बता दें कि ये बड़ी ज्योतिषीय घटना सुबह 3 बजकर 17 मिनट के आसपास घटेगी.
वृषभ राशि
3 / 6जीवनसाथी से चल रहे पुराने विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा. साथ ही छोटी दूरी की यात्रा का सुख मिलेगा. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस दौरान उठाए गए फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे.
सिंह राशि
4 / 6संतान का सही मार्गदर्शन होगा, जिसके बाद वो करियर में उच्च स्थान हासिल करेंगे. शादीशुदा लोगों को नए घर में शिफ्ट होने से मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अहम फैसले लेंगे, जो सही साबित होंगे.
वृश्चिक राशि
5 / 6कम समय में जरूरी काम निपटा लेंगे, जिसके बाद का वक्त घर वालों को दे पाएंगे. उम्मीद है कि आपके अपने रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे. घर में यदि मरम्मत का काम चल रहा है तो वो समय पर पूरा हो जाएगा.
मकर राशि
6 / 6मंगल गोचर के दौरान मकर राशि वालों को पुराने बिगड़े कारोबारी और निजी रिश्तों को जोड़ने का मौका मिलेगा. हालांकि, इस दौरान नए संपर्कों से भी लाभ होने की संभावना है. आत्मविश्वास की बात करें तो वो मजबूत रहेगा, जिसके बल पर आप नए सौदे करेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



















