Ketu Gochar 2026: केतु गोचर से इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क! आर्थिक तौर पर होना पड़ सकता है परेशान
Ketu Gochar 2026: केतु ग्रह नक्षत्र पद गोचर करने वाले हैं. केतु गोचर के इस प्रभाव से राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे. केतु गोचर से कई राशियों के जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं. आइये इसके बारे में जानते हैं.

Ketu Gochar 2026: ज्योतिषविदों के अनुसार, केतु ग्रह 3 अक्टूबर 2026 को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे. केतु के इस पद नक्षत्र गोचर से कई राशियों की सेहत, आर्थिक स्थिति और मानसिक सेहत पर असर होगा.
केतु ग्रह प्रभाव
2 / 7केतु ग्रह को वैदिक ज्योतिष के अनुसार, वैराग्य, आध्यात्मिकता, रहस्य और अचानक होने वाले बदलावों से जोड़कर देखते हैं. मघा नक्षत्र का संबंध पितरों, पूर्वजों और परंपरा से माना जाता है. मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु हैं. केतु मघा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर से नुकसान हो सकता है.
वृषभ राशि
3 / 7आप लोगों को घर-परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. आप लोगों को परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. संपत्ति के मामले में विवाद हो सकता है.
कर्क राशि
4 / 7कर्क राशि के लोगों को आर्थिक तौर पर संभलकर रहना होगा. आप लोगों को जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. कोई निवेश करने से बचना होगा. कोई भी काम योजना बनाकर करें.
सिंह राशि
5 / 7सिंह राशि के लोगों को भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है. आप लोगों को काम को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. सूर्यदेव की अराधना करने से लाभ मिल सकता है.
कन्या राशि
6 / 7कन्या राशि के लोगों को मानसिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. पैसों के लिहाज से मुश्किल भरा समय रह सकता है. खर्च करने से पहले सोच-विचार लें. हनुमान जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा.
कुंभ राशि
7 / 7कुंभ राशि के लोगों का जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. केतु ग्रह के पद नक्षत्र गोचर से इन राशियों को परेशान होना पड़ सकता है. ऐसे में इन्हें सावधान रहने की जरूरत है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.