Surya Gochar 2026: सूर्य की कृपा से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, 11 अक्टूबर तक मिलेगा भाग्य का साथ

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है. सूर्य ग्रह हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. अब इसका प्रभाव किन राशियों पर होगा आइये जानते हैं.

Surya Dev.jpg
1 / 7
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Pic Credit - AI)

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 27 सितंबर की दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. अब इस नक्षत्र में सूर्य 11 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 25 मिनट तक रहेंगे. हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं. इस नक्षत्र में सूर्य की स्थिति शुभ साबित हो सकती है.

विज्ञापन

सूर्य गोचर का प्रभाव

सूर्य गोचर का प्रभाव2 / 7

सूर्य ग्रह की चंद्रमा के नक्षत्र में स्थिति 5 राशियों के लिए लकी साबित होगी. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. इन्हें जीवन में बेहद ही सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे. इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. इन लोगों के लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं. इस दौरान आप लोगों को काम में तरक्की मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है. ये भी पढ़ें - Lucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 7

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा. आप लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर-कारोबार में लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 7

कन्या राशि वालों के घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आप लोगों के लिए सूर्य गोचर बेहद शुभ रहेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. यात्रा पर जाने से आपको लाभ हो सकता है. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. इससे आपका मन प्रसन्न होगा. ये भी पढ़ें - Gajkesari Rajyog 2026: गुरु-चंद्र युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 4 राशियों को करियर में मिलेगा लाभ

धनु राशि

धनु राशि6 / 7

सूर्य गोचर के प्रभाव से धनु राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है. आप लोगों को नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. काम सफल होंगे. घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि7 / 7

मीन राशि के लोगों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा. आप लोगों को काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक तौर पर परेशान हैं तो, इन मुश्किलों का अंत होगा. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन