Shukraditya Rajyog 2026: 17 अक्टूबर से चमक सकता है इन 4 राशियों का भाग्य, शुक्रादित्य राजयोग से बनेंगे धनलाभ के योग

Shukraditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र और सूर्य ग्रह की युति को शुक्रादित्य राजयोग कहते हैं. अक्टूबर महीने में सूर्य ग्रह गोचर करने वाले हैं. सूर्य गोचर से यह शुक्र के साथ युति का निर्माण करेंगे. इससे शुक्रादित्य राजयोग बनेगा.

Untitled design
1 / 7
शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव (Pic Credit - AI)

Shukraditya Rajyog 2026 Horoscope: शुक्र ग्रह इस समय तुला राशि में विराजमान हैं. 17 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को शाम 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इससे शुक्रादित्य राजयोग एक्टिव हो जाएगा.

विज्ञापन

शुक्रादित्य राजयोग राशिफल

शुक्रादित्य राजयोग राशिफल2 / 7

शुक्र और सूर्य के युति करने से शुक्रादित्य राजयोग बनना 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा. मेष, कर्क, कन्या और तुला राशि के लोगों को फायदा मिल सकता है. इन लकी राशियों को आर्थिक तौर पर सफलता मिल सकती है.

विज्ञापन

शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव

शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव3 / 7

सूर्य ग्रह को मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है. इसके साथ ही शुक्र को धन-धान्य और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह मानते हैं. ज्योतिषविदों के अनुसार, इन दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन लकी राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है.

मेष राशि

मेष राशि4 / 7

मेष राशि के लिए समय अच्छा रहेगा. सूर्य और शुक्र की युति से करियर में तरक्की के योग बनेंगे. आप लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है. मेष राशि के लोगों को साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 7

कर्क राशि के लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. पारिवारिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरी और कारोबार में आप तरक्की करेंगे. आप लोगों को काम में सफलता मिल सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि6 / 7

कन्या राशि वालों को आर्थिक रूप से लाभ होगा. आप लोगों को करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे. व्यापारियों को बड़ी डील होने से आपको फायदा हो सकता है. अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि7 / 7

सूर्य और शुक्र की युति तुला राशि के लिए लकी साबित होगी. आप लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन