किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, सादगी देख दंग रह गया गांव

सोनीपत के मदीना गांव में किसान की बेटी की शादी में राहुल गांधी ने अचानक पहुंचकर सबको चौंका दिया. उन्होंने परिवार के साथ पारंपरिक भोजन का आनंद लिया और दुल्हन को आशीर्वाद दिया.

Rahul Gandhi farmers daughters wedding visit
1 / 5

किसान संजय मलिक और उनके भाई ने दिल्ली जाकर राहुल गांधी को शादी का न्यौता दिया था और राहुल ने आने का वादा किया था. व्यस्त संसद सत्र के बीच समय निकालकर राहुल गांधी गोहाना पहुंचे और अपना वादा निभाकर सबको हैरान कर दिया.

विज्ञापन

पारंपरिक खाने का आनंद

पारंपरिक खाने का आनंद2 / 5

शादी में पहुंचे राहुल गांधी ने परिवार के साथ जमीन पर बैठकर सादगी से खाना खाया और देसी व्यंजनों का लुत्फ उठाया. उन्होंने हरियाणा के खास चूरमा, जलेबी, लड्डू और मिस्सी रोटी का स्वाद लिया जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र भी रहे साथ

सांसद दीपेंद्र भी रहे साथ3 / 5

राहुल गांधी के साथ रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मदीना गांव पहुंचे और उन्होंने भी दुल्हन को आशीर्वाद दिया. दोनों नेताओं ने किसान परिवार के साथ करीब एक घंटे से ज्यादा का समय बिताया और उनकी खुशियों में शामिल हुए.

गांव में जश्न का माहौल

गांव में जश्न का माहौल4 / 5

राहुल गांधी के अचानक पहुंचने की खबर मिलते ही पूरे गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. एक छोटे से किसान के घर देश के इतने बड़े नेता को देखकर ग्रामीणों और परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा.

विज्ञापन

सादगी ने जीता दिल

सादगी ने जीता दिल5 / 5

परिवार का कहना है कि राहुल गांधी ने बहुत ही प्यार और अपनेपन के साथ सबसे मुलाकात की और सादगी की मिसाल पेश की. किसान संजय मलिक के लिए यह गर्व की बात थी कि उनके निमंत्रण पर राहुल गांधी विशेष रूप से उनकी बेटी के लिए पहुंचे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन