Cylinder New Update: सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं, इंडियन ऑयल का नया 'चूल्हा' बिना गैस-बिजली के पकाएगा खाना

मीडिया ईस्ट की जंग के बीच देश में कुकिंग गैस का संकट गहराया। सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान हुए तो बिजली से चलने वाले इंडक्शन का स्टॉक भी खत्म होने लगा। लोगों की परेशानी देखक तेल कंपनियों ने उन्हें कुकिंग का नया जरिया देने की सोची और एक ऐसा स्टोव बनाया, जिस पर खाना पकाने के लिए न गैस की जरूरत और न ही बिजली की।

LPG Cylinder
1 / 5

इंडियन ऑयल कंपनी ने स्टोव सूर्य नूतन लॉन्च किया है, जिस पर खान पकाने के लिए न LPG चाहि और न ही PNG की जरूरत है। बिजली के बिना भी यह स्टोव चल जाएगा। जी हां, सूर्य नूतन एक सोलर स्टोव है, जो सूरज की रोशनी चलता है। इस बार खाना पकाने पैसों की बचत होगी। न बुकिंग का झंझट होगा और न ही सूरज की रोशनी किल्लत होगी।

विज्ञापन

सोलर कुकिंग सिस्टम सूर्य नूतन क्या है?

सोलर कुकिंग सिस्टम सूर्य नूतन क्या है?2 / 5

सोलर स्टोव सूर्य नूतन को घर के अंदर रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इस पर खाना पकाने के लिए इसे धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस चूल्हे को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर ने बनाया है और इसमें मेड-इन-इंडिया टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन

सोलर स्टोव की कीमती कितनी है?

सोलर स्टोव की कीमती कितनी है?3 / 5

बता दें कि इंडियन ऑयल कंपनी ने सोलर स्टोव सूर्य नूतन के 3 मॉडल पेश किए हैं। इसका शुरुआती मॉडल 12000 रुपये का है। वहीं इसका टॉप या प्रीमियम मॉडल करीब 23000 रुपये कहा है। इसके प्रीमियम मॉडल पर एक परिवार के लिए पूरे दिन का खाना बनाया जा सकता है।

सोलर स्टोव के लिए कैसे करें आवेदन?

 सोलर स्टोव के लिए कैसे करें आवेदन?4 / 5

सोलर स्टोव सूर्य नूतन खरीदने के लिए प्री-बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहां अपना नाम, ईमेल और परिवार के सदस्यों की संख्या बताकर सिंगल या डबल बर्नर वाला स्टोव सेलेक्ट करते हुए फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा।

विज्ञापन

सोलर स्टोव सूर्य नूतन कैसे काम करता?

सोलर स्टोव सूर्य नूतन कैसे काम करता?5 / 5

बता दें कि सोलर स्टोव का इस्तेमाल करने के लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगेंगे। यह पैनल सूरज की रोशनी को एनर्जी में बदलेंगे, जो केबल के जरिए किचन में लगे कुकटॉप तक पहुंचेगी। सोलर स्टोव में एक हाइब्रिड सिस्टम है, जिसका मतलब यह है कि जब सर्दियों में धूप निकलेगी या बारिश होगी तो बिजली से भी इस स्टोव को चलाया जा सकेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन