लोकसभा स्पीकर की सैलरी कितनी होती है? जानें उनके अधिकार और मिलने वाली सुविधाएं

Lok Sabha Speaker Salary: विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद ओम बिरला फिर आसन पर हैं. आइए जानते हैं लोकसभा अध्यक्ष को मिलने वाली सैलरी, भत्ते और शानदार सुविधाओं का पूरा विवरण.

Lok Sabha Speaker Om Birla salary (6) (1)
1 / 7

Lok Sabha Speaker Salary: विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक बार फिर सदन की जिम्मेदारी संभाल ली है. अब हर कोई यह जानना चाहता है कि इस गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति को कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं.

विज्ञापन

सैलरी का कानूनी आधार

सैलरी का कानूनी आधार2 / 7

लोकसभा अध्यक्ष को संसद अधिनियम 1954 के तहत मासिक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं. साल 2010 में हुए संशोधन के बाद अब उन्हें हर महीने एक लाख रुपये का मूल वेतन मिलता है.

विज्ञापन

निर्वाचन क्षेत्र और दैनिक भत्ता

निर्वाचन क्षेत्र और दैनिक भत्ता3 / 7

वेतन के अलावा स्पीकर को हर महीने 70 हजार रुपये का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता भी दिया जाता है. संसदीय सत्र या बैठकों में शामिल होने के लिए उन्हें 2000 रुपये का दैनिक भत्ता मिलता है.

कैबिनेट मंत्री जैसा दर्जा

कैबिनेट मंत्री जैसा दर्जा4 / 7

लोकसभा अध्यक्ष को मिलने वाली सुविधाएं देश के कैबिनेट मंत्रियों के बिल्कुल बराबर होती हैं. उन्हें सरकार की ओर से रहने के लिए एक शानदार बंगला और मुफ्त बिजली दी जाती है.

विज्ञापन

मुफ्त यात्रा और चिकित्सा

मुफ्त यात्रा और चिकित्सा5 / 7

स्पीकर और उनके परिवार को देश या विदेश की यात्रा के दौरान फ्री बोर्डिंग और यात्रा भत्ता मिलता है. इसके साथ ही उन्हें और उनके पूरे परिवार को आजीवन मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाती है.

आवास और अन्य स्टाफ

आवास और अन्य स्टाफ6 / 7

कार्यकाल के दौरान स्पीकर को मुफ्त फोन कॉल, नौकर और सहायक कर्मचारियों की पूरी टीम मिलती है. यह सारी सुविधाएं उनके पद की गरिमा और कामकाज को सुचारू बनाने के लिए दी जाती हैं.

विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद पेंशन

रिटायरमेंट के बाद पेंशन7 / 7

कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्व स्पीकर को 20000 रुपये मासिक पेंशन के साथ अन्य भत्ते मिलते हैं. पेंशन के अलावा उन्हें हर महीने 1500 रुपये का अतिरिक्त भत्ता भी प्रदान किया जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन