Trains New Timings: दिल्ली से UP-बिहार जाने वाली हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी, यहां देखें टाइमिंग

भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेल (ECR) जोन ने ट्रेनों का शेड्यूल और टाइमिंग जारी की है। यह स्पेशल ट्रेनें दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए चलेंगी। वहीं इन ट्रेनों की कंफर्म टिकटें भी यात्रियों को मिल सकती है। आइए स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग जानते हैं...

Indian Train
1 / 5

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों की भीड़ हो सकती है। इसके मद्देनजर रेलवे ने  जोड़ी नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी और सहरसा से यशवंतपुर के बीच चलेंगी।

विज्ञापन

नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन2 / 5

ट्रेन नंबर 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक 21, 22, 23, 24 और 25 मई को छोड़कर प्रतिदिन नई दिल्ली से रात साढ़े 8 बजे रवाना होगी, जो दूसरे दिन हाजीपुर रात 9:05 बजे, शाहपुर पटोरी रात 10:10 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन बरौनी रात 12:35 बजे, बेगूसराय 1:03 बजे, खगड़िया 2:18 बजे, मानसी 2:40 बजे, सिमरी बख्तियारपुर 3:10 बजे, सहरसा 3:45 बजे रुकते हुए सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 17 जुलाई तक 23, 24, 25, 26 और 27 मई को छोड़कर प्रतिदिन सुपौल से सुबह 7.45 बजे रवाना होगी, जो सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन

आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन3 / 5

ट्रेन नंबर 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक 23 मई को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से सुबह साढ़े 8 बजे चलेगी और स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 3 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक 24 मई को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से शाम साढ़े 6 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन तड़के 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन

सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन4 / 5

ट्रेन नंबर 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 और 30 अप्रैल को प्रत्येक गुरुवार सहरसा से रात साढ़े 8 बजे खुलकर सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, न्यू बरौनी जंक्शन, किउल, झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को रात साढ़े 10 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 19, 26 अप्रैल और 3 मई को प्रत्येक रविवार को यशवंतपुर से सुबह 7 बजे चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11 बजे बजे सहरसा पहुंचेगी।

विज्ञापन

रेलवे ने 173वां स्थापना दिवस मनाया

रेलवे ने 173वां स्थापना दिवस मनाया5 / 5

बता दें कि भारतीय रेलवे ने बीते दिन 16 अप्रैल 2026 को ही अपना 173वां स्थापना दिवस मनाया है। 16 अप्रैल 1853 को बॉम्बे यानी मुंबई के बोरीबंदर से ठाणे के बीच पहली यात्री ट्रेन चली थी। 34 किमी (33.8 किमी) के इस सफर से भारत में रेलवे विभाग की शुरुआत हुई थी। कोयले और भाप से चलने वाले इंजन से चलकर आज 21वीं सदी में भारतीय रेलवे हाइड्रोजन ट्रेन के दौर में कदम रखने जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन