बीयर के शौकीनों को झटका! गर्मियों में हो सकती हैं महंगी; जानिए कितना पड़ेगा जेब पर भार

साल 2026 की गर्मियां बीयर के शौकीनों के लिए काफी भारी पड़ने वाली हैं. ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध ने ग्लोबल सप्लाई चेन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारत, जो अपनी नेचुरल गैस का 40% हिस्सा कतर से आयात करता है, अब ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों का सामना कर रहा है. इसका सीधा असर कांच की बोतलों और पैकेजिंग मटेरियल पर पड़ा है, जिससे दिग्गज बीयर कंपनियों ने कीमतों में 12-15% बढ़ोतरी की मांग की है.

Beer front
1 / 6

साल 2026 की गर्मियां बीयर के शौकीनों के लिए काफी भारी पड़ने वाली हैं. ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध ने ग्लोबल सप्लाई चेन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारत, जो अपनी नेचुरल गैस का 40% हिस्सा कतर से आयात करता है, अब ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों का सामना कर रहा है. इसका सीधा असर कांच की बोतलों और पैकेजिंग मटेरियल पर पड़ा है, जिससे दिग्गज बीयर कंपनियों ने कीमतों में 12-15% बढ़ोतरी की मांग की है.

विज्ञापन

महंगाई की दस्तक

महंगाई की दस्तक2 / 6

ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण गैस की किल्लत बढ़ गई है, जिससे भारत में बीयर की कीमतों में 15% तक उछाल आने की संभावना है. ब्रुअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बढ़ती लागत को देखते हुए राज्यों से कीमतें बढ़ाने की अनुमति मांगी है.

विज्ञापन

कांच और पैकेजिंग संकट

कांच और पैकेजिंग संकट3 / 6

कांच की बोतलों की कीमतों में 20% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पेपर कार्टन के रेट दोगुने हो गए हैं. गैस की कमी के कारण फिरोजाबाद जैसे ग्लास-मेकिंग हब में कई फैक्ट्रियों ने अपना उत्पादन 40% तक कम कर दिया है.

कतर और गैस सप्लाई

कतर और गैस सप्लाई4 / 6

भारत अपनी जरूरत की 40% गैस कतर से मंगवाता है, लेकिन ईरानी हमलों ने कतर की निर्यात क्षमता को प्रभावित किया है. ईंधन की इस कमी ने भट्टियों और प्रोडक्शन लाइनों को ठप होने की कगार पर खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन

एल्युमीनियम और केन की कमी

एल्युमीनियम और केन की कमी5 / 6

केवल बोतल ही नहीं, बल्कि एल्युमीनियम केन की सप्लाई पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. शिपिंग में देरी और कच्चे माल की कमी के कारण पीक समर सीजन में केन बीयर की किल्लत हो सकती है.

सिर्फ बीयर नहीं, पानी भी महंगा

सिर्फ बीयर नहीं, पानी भी महंगा6 / 6

संकट का असर बीयर से आगे बढ़कर जूस, केचप और बोतल बंद पानी तक पहुंच गया है. प्लास्टिक की बोतलों और ढक्कनों के दाम बढ़ने से पानी की बोतलों की कीमतों में भी 11% तक की तेजी देखी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन