नमाज के फायदे गिनाना पड़ा महंगा, ‘शार्क टैंक’ जज Namita Thapar ने विवाद के बाद रोते हुए दी सफाई

'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. बता दें कि नमिता थापर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा रहा है, जिसमें उन्होंने नमाज के फायदे के बारे में बताया था, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

namita thapar
1 / 7

'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. बता दें कि नमिता थापर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा रहा है, जिसमें उन्होंने नमाज के फायदे के बारे में बताया था, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

नमिता थापर का पुराना वीडियो हुआ वायरल

नमिता थापर का पुराना वीडियो हुआ वायरल2 / 7

'शार्क टैंक' से पहचान बनाने वाली नमिता थापर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. नमिता अपने हालिया बयान के कारण मुसीबत में पड़ गई है. बता दें कि नमिता ने हाल ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने नमाज के फायदे के बारे में बताया था.

विज्ञापन

नमिता थापर ने नमाज को लेकर क्या कहा?

नमिता थापर ने नमाज को लेकर क्या कहा?3 / 7

दरअसल, इस पुराने वीडियो के कारण नमिता थापर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, अब नमिता ने रोते हुए ट्रोलर्स को जमकर खरी खोटी सुनाई है.

नमिता थापर

नमिता थापर 4 / 7

आपको बता दें कि नमिता थापर ने नमाज को लेकर कहा था कि नमाज से पूरे शरीर को काफी फायदा मिलता है. उन्होंने कहा की नमाज के दौरान शरीर का अच्छे तरीके से व्यायाम हो जाता है, जो जोड़ों व घुटनों के लिए काफी फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

शार्क टैंक जज नमिता थापर

शार्क टैंक जज नमिता थापर5 / 7

नमिता ने आगे कहा कि नमाज के दौरान किया जाने वाला वज्रासन से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है. इतना ही नहीं नमाज के दौरान ध्यान केंद्रित करने से मानसिक शांति भी प्रदान होती है. नमिता के इस वीडियो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

शार्क टैंक जज

शार्क टैंक जज6 / 7

हालांकि, अब नमिता थापर ने एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उन्हें और उनकी मां को पिछले तीन हफ्तों से भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही है. नमिता ने दुख भी व्यक्त किया कि नमाज से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने के कारण उन्हें इतना अपशब्द बोला जा रहा है.

विज्ञापन

शार्क टैंक

शार्क टैंक7 / 7

'शार्क टैंक जज' नमिता थापर ने आगे यह भी बताया कि जब मैं हिंदू धर्म की परंपराओं, योग दिवस और सूर्य नमस्कार के स्वास्थ्य लाभों पर वीडियो बनाती हूं, तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन