Upcoming OTT-Theatre Releases: इस हफ्ते लें मनोरंजन का दोगुना मजा! थिएटर से OTT तक रिलीज हो रहीं ये फिल्में

Upcoming OTT Theatre Releases: इस हफ्ते सिनेमा लवर्स को मनोरंजन का डबल मजा मिलने वाला है. ओटीटी और थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों का अलग ही मजा देखने को मिल रहा है. इसमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' से लेकर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

OTT theatre releases this week
1 / 8

विज्ञापन

धुरंधर द रिवेंज

धुरंधर द रिवेंज2 / 8

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह3 / 8

पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ-साथ साक्षी वैद्य, श्रीलीला और राशि खन्ना लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

बीटीएस द कमबैक लाइव

बीटीएस द कमबैक लाइव4 / 8

मशहूर कोरियन बैंड बीटीएस अपने एवरग्रीन गानों का ग्लोबल कमबैक कॉन्सर्ट 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीम करने वाला है. इसमें BTS के सभी मशहूर गाने सुनने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी फैंस को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 25 / 8

सनी देओल की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'बॉर्डर 2' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म का क्रेज अलग ही देखने को मिल रहा है.

जटाधारा

जटाधारा6 / 8

सोनाक्षी सिन्हा की एक्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म थिएटर के बाद अब ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू  भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

पीकी ब्लाइंडर्स

पीकी ब्लाइंडर्स7 / 8

ब्रिटिश क्राइम ड्रामा मूवी 'पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन' भी इसी हफ्ते 20 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में किलियन मर्फी लीड रोल में हैं. बता दें इस पर 2013 से 2022 तक सीरीज बन चुकी हैं, वो भी नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध हैं.

द हाउसमेड

द हाउसमेड8 / 8

सिडनी स्विनी की 'द हाउसमेड' भी इसी हफ्ते 16 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में आपको सिडनी स्विनी के साथ ब्रैंडन स्केनार और मिशेल मोरोन लीड रोल में दिखाई देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन