क्या है Deepika Padukone का स्किन केयर रूटीन? जिसकी वजह से शीशे जैसी चमकती है उनकी त्वचा, नोट कर लें सारे स्टेप्स

Deepika Padukone Skincare Routine: दीपिका पादुकोण की स्किन दूर से ही शीशे जैसी चमकती है. इसके पीछे उनका लाजवाब स्किन केयर रूटीन शामिल है, जिसकी वजह से उनकी त्वचा इतनी चमचमाती है. आइए जानते हैं उनका स्किन केयर रूटीन.

Deepika Padukone skincare routine
1 / 9
Deepika Padukone skincare routine

Deepika Padukone Skincare Routine: दीपिका पादुकोण की स्किन दूर से ही शीशे जैसी चमकती है. इसके पीछे उनका लाजवाब स्किन केयर रूटीन शामिल है, जिसकी वजह से उनकी त्वचा इतनी चमचमाती है. आइए जानते हैं उनका स्किन केयर रूटीन.  

विज्ञापन

दीपिका की ग्लोइंग स्किन

दीपिका की ग्लोइंग स्किन2 / 9

दीपिका पादुकोण अपनी चमचमाती त्वचा के लिए जानी जाती हैं. लेकिन इतनी चमक के पीछे उनके स्किन केयर का कमाल है. दीपिका बिना किसी फैंसी चीजों के साधारण रूप से स्किन की देखभाल करती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

दीपिका का स्किन केयर रूटीन

दीपिका का स्किन केयर रूटीन3 / 9

दीपिका का स्किन केयर रूटीन काफी साधारण है. उन्होंने कई बार खुद इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी स्किन की चमक किसी महंगे प्रोडक्ट या जटिल रूटीन से नहीं, बल्कि तीन आसान स्टेप्स से आती है. उनका मंत्र है कि “कम करो, लेकिन नियमित करो”. (Credit- Pinterest)

दीपिका की मां की सीख

दीपिका की मां की सीख4 / 9

दीपिका बताती हैं कि उनकी मां ने बचपन से यही सिखाया था कि “स्किन पर ज्यादा मत करो, सिंपल रखो”. दीपिका अपनी ब्रांड 82°E के प्रोडक्ट्स भी इसी रूटीन में इस्तेमाल करती हैं. आइए जानते हैं इनका पूरा स्किन केयर रूटीन. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

दीपिका का 3 स्टेप रूटीन

 दीपिका का 3 स्टेप रूटीन5 / 9

दीपिका पादुकोण रोजाना सिर्फ 3 स्टेप्स से अपना स्किन केयर रूटीन करती हैं- सफाई, नमी और सुरक्षा. यह रूटीन सर्दी-गर्मी दोनों में काम करता है और त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखता है. इससे उनकी त्वचा शीशे जैसी त्वचा चमकती है. (Credit- Pinterest)

पहला स्टेप-क्लींजिंग

पहला स्टेप-क्लींजिंग6 / 9

सुबह और रात दोनों समय दीपिका अपना चेहरा हल्के क्लेंजर से साफ करती हैं. वे क्रेम टाइप क्लेंजर पसंद करती हैं क्योंकि यह गंदगी और ऑयल निकालता है लेकिन त्वचा की नमी नहीं छीनता. उनके ब्रांड का लोटस फ्लैश क्लेंजर इसी काम के लिए है. साफ करने के बाद कभी-कभी वे चेहरे पर आइस रगड़ती हैं, जिससे त्वचा टाइट और चमकदार हो जाती है. यह स्टेप त्वचा को साफ और तैयार करता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

दूसरा स्टेप- हाइड्रेशन

दूसरा स्टेप- हाइड्रेशन7 / 9

सफाई के बाद दीपिका त्वचा में नमी लॉक करती हैं. वे मॉइस्चराइजर लगाती हैं जिसमें हायलूरोनिक एसिड और सेरामाइड्स होते हैं. यह त्वचा को मुलायम, नरम और प्लंप बनाता है. सर्दियों में वे रिच मॉइस्चराइजर और गर्मियों में लाइट जेल वाले इस्तेमाल करती हैं. उनके ब्रांड का सैंडलनट ब्लूम मॉइस्चराइजर इसी काम का है. नमी अच्छी रहे तो त्वचा शीशे जैसी चमकती है और झुर्रियां भी नहीं पड़तीं. (Credit- Pinterest)

तीसरा स्टेप- सुरक्षा

 तीसरा स्टेप- सुरक्षा8 / 9

दीपिका कभी भी सनस्क्रीन नहीं भूलतीं. घर में रहें या बाहर, हर दिन ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाती हैं. उनका टर्कमरिक शील्ड SPF वाला सनस्क्रीन ऑयल लाइट है और UVA-UVB दोनों से बचाता है. यह स्टेप त्वचा को उम्र बढ़ने, काले धब्बे और सूरज की नुकसान से बचाता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Disclaimer

Disclaimer9 / 9

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन