PM Kisan 23rd Installment Date 2026: 22वीं किस्त के बाद अब 23वीं किस्त की बारी; जानें कब आएंगे खाते में 2000 रुपये और क्या है Latest Update
PM Kisan 23th Installment Date and Time: PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी है। अब करोड़ों लाभार्थी किसानों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

PM Kisan 23rd Installment Modi Sarkar Agriculture Update: किसानों के लिए बड़ी खबर! 22वीं किस्त के बाद अब 23वीं किस्त की तैयारी शुरू। क्या आपके खाते में आए 13 मार्च वाले Rs 2000? अगर नहीं, तो तुरंत सुधारें ये गलतियां वरना अगली किस्त भी अटक जाएगी। जानें कब तक आएगा पैसा?
22वीं किस्त का पैसा आ गया, अब 23वीं का इंतजार!
2 / 7प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ भेजे गए। अब किसानों की नजरें अगली यानी 23वीं किस्त पर टिकी हैं।
कब आएगी 23वीं किस्त? (संभावित तारीख)
3 / 7पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, हर 4 महीने में एक किस्त जारी की जाती है। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच आती है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के अनुसार, 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी होने की प्रबल संभावना है।
इन किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त!
4 / 7अगर आपने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है या बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी 23वीं किस्त रुक सकती है। सरकार ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए लाभार्थियों की लिस्ट की 'क्लीनिंग' शुरू कर दी है।
घर बैठे कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
5 / 7अगली किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 'Know Your Status' सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यहाँ आप देख सकते हैं कि आपकी पिछली किस्तों का भुगतान सफल रहा है या नहीं।
e-KYC और भू-सत्यापन (Land Verification) है जरूरी
6 / 723वीं किस्त का लाभ पाने के लिए e-KYC, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग अनिवार्य है। आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर या 'PM Kisan' ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से भी इसे पूरा कर सकते हैं।
क्या बढ़ेगी किस्त की राशि?
7 / 7बजट 2026 के बाद से ही किसान उम्मीद कर रहे हैं कि सालाना ₹6,000 की राशि को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर राशि बढ़ाने का कोई एलान नहीं किया है। फिलहाल ₹2,000 की किस्त ही जारी होगी।



















