Gold Insurance rule: सोना खरीदने पर एक चीज मुफ्त में मिलती है, जो नुकसान नहीं होते देती
Gold Insurance rule: गोल्ड खरीदते समय ज्वेलर्स साथ में एक चीज मुफ्त में देते हैं, 100 में से 98 प्रतिशत लोग उसके बारे में नहीं जानते होंगे. यह चीज आपको भविष्य में होने वाले नुकसान से भी बचाएगी. जानें, इस अहम चीज के बारे में.

Gold Insurance rule: अगर आपके घर में सोना चोरी हो जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं, बस आपको अपने सोने की रसीद निकालती है और उसपर खरीद की तारीख देखनी है, अगर आपको सोना खरीदे एक साल से कम हुआ है तो आपका नुकसान कवर हो जाएगा. जानें कैसे?
सोने का भी होता है बीमा
2 / 5हम बात रहे हैं गोल्ड इंश्योरेंस की, जोकि ज्वेलर आपको गोल्ड के साथ फ्री में देते हैं, आमतौर पर यह एक साल का होता है, इस एक साल के बीच अगर आपका सोना चोरी हो जाए या किसी प्राकृतिक आपदा में खराब हो जाए तो बीमा कंपनी को आपको हर्जाना देना होगा.
एक साल के बाद क्या करें
3 / 5गोल्ड इंश्योरेंस के फायदों से आप वाकिफ हैं तो आपको ज्वेलर से पूछना होगा कि गोल्ड बीमा कब तक प्रभावी है, उस तारीख के नजदीक आते ही आपको बीमे की तारीख कुछ पैसे देकर आगे बढ़ानी है, इस तरह आगे भी सोने पर आपका नुकसान कवर होता रहेगा.
सोना बड़े ज्वेलर्स से ही खरीदें
4 / 5गोल्ड हमेशा बड़े और नामी ज्वेलर्स से खरीदने को प्राथमिकता देनी चाहिए. सेन्को गोल्ड एंड डायमंड, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार गोल्ड, जैसे बड़े ब्रांड सोने के साथ गोल्ड इंश्योरेंस मुफ्त देते हैं. अब तो छोटे ज्वेलर्स भी अपने ग्राहकों को गोल्ड इंश्योरेंस ऑफर करने लगे हैं.
गोल्ड इंश्योरेंस में क्या कवर नहीं होता?
5 / 5गोल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी में हर तरह का नुकसान कवर नहीं होता, जैसे अगर आप खुद कहीं जगह सोने के आभूषण रखकर भूल गए हैं या आपकी गोल्ड ज्वेलरी को सरकार ने जब्त किया है तो आपको कवर नहीं मिलेगा. गोल्ड इंश्योरेंस में पूरा पैसा वापस नहीं मिलती, कंपनी मेकिंग चार्ज और टैक्स काटकर मुआवजा देती है.



















