Yoga Diwas 2026: योग हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है. रोजाना अगर रूटीन में शामिल किया जाए तो परेशानी काफी हद तक हल हो सकती है, इसलिए योग करने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोर दिया जाता है. इसलिए हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस दिन लाखों लोग पार्क, स्कूल, ऑफिस और खुली जगहों पर एक साथ योग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि योग दिवस के लिए 21 जून की तारीख ही क्यों चुनी गई? इसके पीछे सिर्फ एक कारण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व छिपा हुआ है. हालांकि, हर साल योग दिवस पर एक थीम तय की जाती है, जिसे ग्लोबल स्तर पर माना जाता है. इस बार की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग के नाम पर रखी गई है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि योग दिवस की शुरुआत कब और कैसे की गई थी.
इसे भी पढ़ें- क्या आपकी भी रात में 2-3 बजे खुल जाती है नींद? जानिए इसकी वजह और दोबारा सुकून से सोने के आसान टिप्स!
योग दिवस की शुरुआत कैसे हुई?
योग भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसका इतिहास हजारों साल पुराना माना जाता है. योग सिर्फ शारीरिक योग नहीं, बल्कि शरीर को हेल्दी रखने की एक आर्ट है. इसलिए साल 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था.
177 देशों का समर्थन मिला
भारत के इस प्रस्ताव को दुनिया के 177 देशों का समर्थन मिला, जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे अच्छे प्रस्तावों में से एक था. इसके बाद, 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया. इसके बाद से ही पूरी दुनिया में योग दिवस को मनाया जाने लगा.
21 जून की तारीख ही क्यों चुनी गई?
साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून को माना जाता है. इसे ‘ग्रीष्म अयनांत’ कहा जाता है. इस दिन सूर्य की रोशनी सबसे अधिक समय तक पृथ्वी पर रहती है. माना जाता है कि यह दिन ऊर्जा, सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक है. इसलिए योग दिवस के लिए 21 जून की तारीख को चुना गया.
आध्यात्मिक के नजरिए से क्यों खास है यह दिन?
योग परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म अयनांत के बाद सूर्य दक्षिणायन की ओर बढ़ना शुरू करता है. भारतीय संस्कृति में इस समय काफी अच्छा माना जाता है. इसी अवधि में योगी भगवान शिव ने अपने ज्ञान को सप्तऋषियों को देना शुरू किया था.
योग दिवस का उद्देश्य क्या है?
संयुक्त राष्ट्र ने योग दिवस का उद्देश्य लोगों को हेल्दी लाइफ अपनाने, दिमाग को सुकून देने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने का है. हालांकि, हर रोज योग करना चाहिए, लेकिन 21 जून को भूल जाने वाले लोगों को खासतौर से याद दिलाया जाता है कि योग हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है.
इसे भी पढ़ें- होटल चेक-इन 12 या 2 बजे ही क्यों होता है? जीनियस लोग भी नहीं बता पाएंगे सही जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
13 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
15 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
16 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
18 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
18 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
18 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
20 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
21 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines