होटल चेक-इन 12 या 2 बजे ही क्यों होता है? जीनियस लोग भी नहीं बता पाएंगे सही जवाब
Hotel Check In Time: होटल का चेक-इन समय 12 बजे या 2 बजे रखना कोई इत्तेफाक नहीं है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. कहा जाता है कि इसके पीछे कमरे की सफाई, स्टाफ मैनेजमेंट, मेंटेनेंस और गेस्ट एक्सपीरियंस होता है.

Hotel Check In Time: जब भी आप किसी होटल में कमरा बुक करते हैं, तो आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी कि ज्यादातर होटल चेक-इन का समय दोपहर 12 बजे या 2 बजे रखते हैं. कई बार लोग सोचते हैं कि आखिर सुबह 8 या 9 बजे चेक-इन क्यों नहीं दिया जाता? इसके पीछे केवल एक नियम नहीं, बल्कि होटल इंडस्ट्री की एक पूरी प्लानिंग और मैनेजमेंट सिस्टम काम करता है. आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं.
आखिर 12 बजे या 2 बजे ही क्यों होता है चेक-इन?
2 / 7होटल में एक गेस्ट के जाने और दूसरे गेस्ट के आने के बीच कमरे को पूरी तरह तैयार करने के लिए समय चाहिए होता है. यही वजह है कि चेक-इन का वक्त दोपहर में रखा जाता है. इसे भी पढ़ें- Father’s Day Special: पापा के लिए मिनटों में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन, खुश हो जाएगा उनका दिल
कमरे की सफाई करना
3 / 7ज्यादातर होटलों में चेक-आउट का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच होता है. इसके बाद हाउसकीपिंग स्टाफ कमरे की सफाई करता है और सारी चीजों को निपटाता है.
स्टाफ मैनेजमेंट को आसान बनाना
4 / 7अगर हर मेहमान अलग-अलग समय पर चेक-इन और चेक-आउट करे तो होटल स्टाफ के लिए काम मुश्किल हो जाता है. इस दौरान हाउसकीपिंग, रिसेप्शन और बाकी लोग अपना काम आसानी से मैनेज कर लेते हैं.
ओवरबुकिंग और कन्फ्यूजन ना होना
5 / 7होटल में कई बार एक ही दिन में सैकड़ों लोग आते-जाते हैं. अगर चेक-इन का एक वक्त पर हो जाएगा तो खाली कमरों के बारे में आसानी से जानकारी निकाल ली जाएगी. दोपहर का वक्त होटल के कमरों का सही अपडेट होता है.
इंटरनेशनल होटल इंडस्ट्री का स्टैंडर्ड
6 / 712 बजे और 2 बजे के बीच चेक-इन का वक्त दुनिया में मौजूद ज्यादातर होटलों में यही इंडस्ट्री स्टैंडर्ड बन चुका है. इससे यात्रियों को भी पहले से पता रहता है कि उन्हें किस समय होटल पहुंचना चाहिए.
क्या जल्दी चेक-इन मिल सकता है?
7 / 7हाालंकि, आप अपने वक्त के मुताबिक भी चेक इन कर सकते हैं, लेकिन बुकिंग के वक्त चेक-इन और चेक-आउट का समय पहले से पढ़ लें. अगर जल्दी पहुंचने वाले हैं तो अर्ली चेक-इन के बारे में पूछ लें, वरना परेशानी हो सकती है. इसे भी पढ़ें- चटनी बनाते वक्त खराब हो गया मिक्सर? जानिए बिना मिक्सर के चटनी कैसे बनाई जा सकती है



















