India vs New Zealand 1st ODI Today Cricket Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. दोनों टीमों के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फैंस की नजरें हैं. दोनों ही लंबे समय बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेलते नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया ने T20I सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया और अब उनका लक्ष्य वनडे सीरीज भी अपने नाम करना होगा.
India vs New Zealand 1st ODI: कहां देखें LIVE?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव वेबसाइट और ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है.
IND vs NZ 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.
India vs New Zealand ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे इतिहास में 123 मैच खेले गए हैं. 63 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है, वहीं न्यूजीलैंड को 52 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मुकाबला टाई हुआ.
पहले वनडे से जुड़े पल-पल के अपडेट नीचे दिए गए हैं: