क्या आपकी भी रात में 2-3 बजे खुल जाती है नींद? जानिए इसकी वजह और दोबारा सुकून से सोने के आसान टिप्स!

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी नींद बीच रात को अचानक खुल जाती है. इसका सबसे बड़ा कारण बदलते स्लीप साइकल और लाइफस्टाइल से जुड़ा हो सकता है. कोर्टिसोल का बढ़ना, तनाव या स्क्रीन देखना इसके मुख्य कारण हैं. जानें दोबारा सुकून की नींद पाने के आसान उपाय.

Waking Up At 2 Am Every Night Causes

रात में नींद खुल जाना क्या कारण है. (Image: AI)

रात में अच्छी नींद लेने के बाद अगर अचानक 2 या 3 बजे के आसपास आंख खुल जाए और फिर दोबारा नींद न आए, तो यह स्थिति काफी परेशान कर सकती है. कई लोग इसे तनाव, चिंता या किसी बड़ी बीमारी का संकेत मान लेते हैं, लेकिन हर बार ऐसा होना किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा भी हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि आप जानें कि आखिर नींद कैसे काम करती है और इस तरह का यूं नींद का खुल जाना किस बीमारी की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

चरणों में होकर गुजरती है नींद

शायद आपको मालूम न हो, लेकिन हमारी नींद पूरी रात एक जैसी नहीं रहती, बल्कि अलग-अलग चरणों से होकर गुजरती है. इसमें हल्की नींद, गहरी नींद और सपनों वाली नींद यानी REM sleep शामिल होती है. रात के शुरुआती हिस्से में गहरी नींद ज्यादा होती है, लेकिन जैसे-जैसे सुबह करीब आती है, नींद हल्की होने लगती है. यही वजह है कि रात के बीच या भोर से पहले हल्की आवाज, गर्मी, बेचैनी, तनाव या बार-बार सोचने जैसी छोटी बातें भी नींद तोड़ सकती हैं.

रात के दूसरे हिस्से में दिमाग रहता है ज्यादा सक्रिय

नींद पर हमारे शरीर की आंतरिक घड़ी यानी सर्कैडियन रिदम का भी बड़ा असर पड़ता है. यह शरीर को बताती है कि कब आराम करना है और कब जागने की तैयारी करनी है. रात बढ़ने के साथ शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव भी होने लगते हैं. सुबह होने से पहले कोर्टिसोल जैसे हार्मोन धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं, जिससे शरीर जागने की तैयारी करता है. इसी दौरान गहरी नींद कम होती जाती है और REM sleep बढ़ जाती है. इस चरण में दिमाग ज्यादा सक्रिय रहता है, इसलिए जागने की संभावना भी बढ़ जाती है. अगर इस समय तनाव, एसिडिटी, बार-बार पेशाब आना, हार्मोनल बदलाव, अनियमित दिनचर्या, देर रात भारी खाना या स्क्रीन देखने की आदत जुड़ जाए, तो दोबारा नींद आना और मुश्किल हो सकता है. इसलिए बार-बार रात में जागना सिर्फ आदत नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल का भी संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

नींद टूटने पर न करें ये गलती

जब रात में अचानक नींद टूटती है, तो सबसे बड़ी गलती होती है समय देखना और फिर यह सोचना कि अब कितने घंटे की नींद बची है. इससे दिमाग और ज्यादा सक्रिय हो जाता है और तनाव बढ़ने लगता है. इसी तरह मोबाइल चलाना, तेज रोशनी जलाना या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना भी नींद को और दूर कर देता है. बेहतर यह है कि खुद को शांत रखें और शरीर को दोबारा आराम की स्थिति में आने का मौका दें. अगर नींद टूटने की समस्या कभी-कभार हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर यह परेशानी रोज होने लगे, दिनभर थकान रहे, चिड़चिड़ापन बढ़े या सुबह उठकर भी शरीर थका हुआ लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि तुंरत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

रात में बार-बार नींद टूटती है तो अपनाएं ये आसान उपाय

बेहतर और गहरी नींद के लिए आप ये आसान तरीके अपना सकते हैं:

विज्ञापन
  • सोने से 1-2 घंटे पहले स्क्रीन बंद करें.
  • रात में हल्का और संतुलित खाना खाएं.
  • 20 मिनट तक नींद न आए तो बिस्तर छोड़ दें, और हल्की रोशनी में शांत बैठें, किताब पढ़ें या गहरी सांस लें.
  • फोन चलाने से बचें.
  • रोज एक तय समय पर सोने-जागने की आदत बनाएं.

यह भी पढ़ें:होटल चेक-इन 12 या 2 बजे ही क्यों होता है? जीनियस लोग भी नहीं बता पाएंगे सही जवाब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ