Skin Health: त्वचा की सुंदरता सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती है कि उसपर कौन सी क्रीम लगाई जा रही है या फिर कौन से फेस पैक्स का इस्तेमाल हो रहा है, खानपान त्वचा को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. अगर सही चीजें खाई और पी जाएं तो शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलेंगे और उसका असर क्लीन त्वचा के रूप में दिखने लगेगा. ऐसी ही एक हर्बल टी (Herbal Tea) को डॉक्टर ने चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद बताया है. इंस्टाग्राम पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस हर्बल टी को वे त्वचा के लिए बेस्ट मानते हैं. आप भी इस हर्बल टी को पीना शुरू कर सकते हैं.
त्वचा के लिए सबसे अच्छी हर्बल टी कौन सी है | Best Herbal Tea For Skin
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन ग्रीन टी (Green Tea) को त्वचा के लिए बेस्ट मानते हैं. अंकुर सरीन का कहना है कि ग्रीन टी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है. ग्रीन टी पी जाए तो इससे स्किन पर धूप का असर कम होता है. साथ ही, ग्रीन टी पीने का एक फायदा यह भी है कि इससे त्वचा को एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं और स्किन का एजिंग प्रोसेस धीमा पड़ जाता है. ऐसे में ग्रीन टी को पीने पर सिर्फ सेहत ही नहीं स्किन की सुंदरता भी बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें – सुबह-सुबह आंखों के नीचे रहती है सूजन? डॉक्टर ने बताया 5 मिनट में Puffy Eyes से छुटकारा कैसे पाएं
चेहरे पर भी लगा सकते हैं ग्रीन टी
- ग्रीन टी एक ऐसी हर्बल टी है जो ना सिर्फ पीने पर फायदा देती है बल्कि इसे चेहरे पर लगाया भी जा सकता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है.
- ग्रीन टी को चेहरे पर लगाने से इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन की इंफ्लेमेशन को दूर करते हैं यानी चेहरे पर किसी तरह की सूजन नजर नहीं आती और ना ही चेहरा फूला हुआ लगता है.
- एक्ने या पिंपल्स (Pimples) की दिक्कत को दूर करने में भी ग्रीन टी का असर दिखता है. इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण चेहरे पर नजर आने वाले एक्ने के साथ ही ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को भी कम करते हैं जिससे स्किन साफ नजर आती है.
- ग्रीन टी बंद पोर्स को साफ करती है. चेहरे पर जमे बंद पोर्स ग्रीन टी से खुल जाते हैं और फुंसियां कम होने में असर नजर आता है.
- ग्रीन टी स्किन पर जेंटल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है. इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटने लगती हैं और चेहरा निखर जाता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से चिड़चिड़ापन होता है? कहीं आप भी तो इस Vitamin Deficiency से नहीं जूझ रहे
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines