किस विटामिन की कमी से चिड़चिड़ापन होता है? कहीं आप भी तो इस Vitamin Deficiency से नहीं जूझ रहे

Vitamin Ki Kami: अगर आप भी चिड़चिड़े रहने लगे हैं तो हो सकता है आपके शरीर में किसी विटामिन की कमी हो गई है. यहां जानिए इस विटामिन के बारे में.

Vitamin Deficiency

Vitamin Deficiency: शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए अलग-अलग पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों की जरूरत होती है. वहीं, ऐसे कई विटामिन हैं जिनकी शरीर में कमी होने पर अलग-अलग लक्षण (Vitamin Deficiency Symptoms) नजर आने लगते हैं. हर समय चिड़चिड़े (Irritability) रहना या चिड़चिड़ापन महसूस करना भी किसी विटामिन की कमी के चलते हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसा विटामिन है जिसकी कमी चिड़चिड़ेपन की वजह बनती है और किस तरह इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

विज्ञापन

इस विटामिन की कमी से होता है चिड़चिड़ापन | Which Vitamin Deficiency Causes Irritability

बी विटामिंस की कमी चिड़चिड़ेपन की वजह बन सकती हैं. ये विटामिन न्यूरोट्रांसमिटर्स यानी केमिकल मैसेंजर्स के प्रोडक्शन में मददगार होते हैं. यही मैसेंजर्स इमोशंस को कंट्रोल करते हैं.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

विज्ञापन

नर्व फंक्शन और रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में विटामिन बी12 मददगार होता है. इस विटामिन की कमी होने लगे तो व्यक्ति चिड़चिड़ा रहने लगता है, मूड स्विंग्स होने लगते हैं और डिप्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है.

विटामिन डी की कमी

विज्ञापन

विटामिन डी (Vitamin D) सूरज से मिलने वाला विटामिन है और इसीलिए इसे सनशाइन विटामिन कहते हैं. विटामिन डी की कमी होने पर चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स (Mood Swings) और किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होने लगती है.

विटामिन सी की कमी

विज्ञापन

चिड़चिड़ेपन की वजह विटामिन सी की कमी भी हो सकती है. ऐसे में थकान महसूस होने लगती है, हर समय कमजोरी लगती है और मूड खराब रहने लगता है सो अलग.

क्या खाने पर दूर होगा चिड़चिड़ापन

विज्ञापन
  • चिड़चिड़ापन दूर करने के लिए खानपान में विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स को शामिल किया जा सकता है.
  • मीट, दही, दूध, चीज और अंडे खाने पर शरीर को विटामिन बी12 मिलेगा.
  • रोजाना 15 मिनट सुबह की धूप लेने पर शरीर को विटामिन डी मिलता है. इसके अलावा, अंडे का पीला भाग, दूध और दूध से बनी चीजें और मछली खाने पर विटामिन डी मिलता है.
  • विटामिन सी से भरपूर फूड्स (Vitamin C Rich Foods) की गिनती में संतरा, नींबू, ब्लूबेरीज, पपीता, अमरूद, लाल और हरी शिमला मिर्च, ब्रोकोली और पत्तागोभी शामिल हैं.
  • विटामिन बी12, विटामिन डी और विटामिन सी फोर्टिफाइड सीरियल्स और जूस वगैरह लिए जा सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ