सुबह-सुबह आंखों के नीचे रहती है सूजन? डॉक्टर ने बताया 5 मिनट में Puffy Eyes से छुटकारा कैसे पाएं

Puffy Eyes: आंखें अगर फूली हुई नजर आती हैं या नींद की कमी से आंखों पर पफीनेस दिखने लगी है तो डॉक्टर के बताए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे. इस दिक्कत से छुटकारा पा लेंगे आप.

Puffy Eyes Hacks

Puffy Eyes Home Remedies: पफी आइज की दिक्कत कैसे होगी दूर, जानिए यहां. Image Credit - Freepik

Puffy Eyes Hacks: सुबह उठने के बाद अक्सर ही आंखें फूली हुई नजर आती हैं. इसे पफी आइज की दिक्कत कहते हैं या ये आंखों के नीचे आई बैग्स (Eye Bags) कहलाते हैं. पफी आइज में साफ पता चलता है कि नींद पूरी नहीं हुई है या व्यक्ति जरूरत से ज्यादा देर सो गया है. इसके अलावा, पफी आइज किसी चोट के कारण या आंखों में कुछ चले जाने के कारण भी हो सकती है. ऐसे में इस पफी आइज की दिक्कत को किस तरह दूर किया जा सकता है यह बता रही हैं आंखों की डॉक्टर आंचल गुप्ता. डॉक्टर ने ऐसे कुछ हैक्स शेयर किए हैं जिन्हें आजमाने पर पफी आइज फिर से नॉर्मल हो जाएंगी.

विज्ञापन

पफी आइज दूर करने के हैक्स | Hacks To Reduce Puffy Eyes

  • सुबह उठते ही सबसे पहले ढेर सारा पानी पिएं. खुद को हाइड्रेटेड रखने पर आंखों पर डार्क सर्कल्स या पफीनेस (Puffiness) की दिक्कत नहीं होती है. इसीलिए दिनभर पानी पिएं और खासतौर से सुबह उठकर पानी पी लें.
  • अपने चेहरे पर ठंडा-ठंडा पानी मारें. इस कूलिंग से चेहरे पर नजर आ रही सूजन कम होती है और पफीनेस नजर नहीं आती.
  • चेहरे को आइस बाथ दें या फिर बर्फ से फेशियल करें. इसके लिए एक बर्तन में पानी लेकर उसमें बर्फ डालें और फिर इस बर्फ वाले पानी में अपना चेहरा 30 सेकंड से 1 मिनट तक डुबाए रखने के बाद निकाल लें.
  • आंखों के अंदरूनी हिस्से से बाहर की तरफ उंगलियां ले जाते हुए मसाज करें. इनर कोर्नर से आउटर कोर्नर पर इस तरह मसाज करने पर आंखों की पफीनेस कम होती है.
  • रात में सोने के तरीके को लेकर भी आंखों की डॉक्टर ने सलाह दी है. तकिए पर सिर को एकदम सीधा रखने के बजाए हल्का से टेढ़ा करके सोएं. इससे चेहरे पर वॉटर रिटेंशन नहीं होगा और आंखें अगली सुबह फूली हुई नजर नहीं आएंगी.

यह भी पढ़ें- नवरात्रि के व्रत में इन 5 लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, बिगड़ सकती है तबीयत

विज्ञापन

ये घरेलू उपाय भी आ सकते हैं आप

  • खीरे का ठंडा टुकड़ा आंखों पर रखने से आंखों की पफीनेस कम हो सकती है.
  • ठंडी चम्मच को आंख पर रखा जा सकता है. कूलिंग से आई बैग्स कम होने लगते हैं.
  • आलू के स्लाइसेस भी आंखों पर रखे जाएं तो अच्छा इफेक्ट दिखाते हैं.
  • एलोवेरा जैल से आंखों की मसाज करने पर पफीनेस कम हो जाती है.
  • कोशिश करें कि आप पूरी नींद लें जिससे आंखें सूजी हुई (Swollen Eyes) या फूली हुई ना नजर आएं.
  • अपने सोडियम इंटेक को कम करने की कोशिश करें. जरूरत से ज्यादा नमक खाने पर भी ऐसा होता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ