November Travel Destinations: भारत में घूमने के लिए नवंबर का महीना बेस्ट होता है. ऐसे बहुत से शहर हैं जहां गर्मियों में बहुत ज्यादा सर्दी और सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है. ऐसे में नवंबर का महीना इन शहरों की सैर के लिए परफेक्ट रहता है. सर्दियों की शुरुआत वाला यह महीना भीनी-भीनी ठंड लेकर आता है, जिससे बिना गर्मी या बहुत ज्यादा ठंड महसूस किए इन शहरों की सैर की जा सकती है. नवंबर में खुला आसमान भी दिखता है और सुबह-शाम ही नहीं बल्कि पूरा दिन ही मौसम सुहावना रहता है. ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो इन 5 डेस्टिनेशंस को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
नवंबर में घूमने के लिए 5 ट्रेवल डेस्टिनेशंस | 5 Best Travel Destinations In November
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
नवंबर में वाराणसी (Varanasi) का मौसम सुहावना होता है. इस मौसम में बिना किसी तकलीफ के भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक वाराणसी की सैर की जा सकती है. आप दिन में वाराणसी की गलियों में घूम सकते हैं और सुबह-शाम की आरती देखते हुए भक्ति में डूब सकते हैं. खाने-पीने के मामले में भी वाराणसी की बात ही कुछ और है.
मानसून के बाद नवंबर के महीने में गोआ में जान लौट आती है. नवंबर में गोआ में आपको सुहावना मौसम मिलेगा जोकि कंफर्टेबल महसूस होगा. आप यहां आउटडोर एक्टिविटीज कर सकते हैं, बीच पर तैरने जा सकते हैं, सन बाथ कर सकते हैं और लोकल फूड का मजा ले सकते हैं. अगर सुकूनभरा हॉलिडे एन्जॉय करना चाहते हैं तो गोआ जा सकते हैं.
नवंबर में मौसम ठंडा होता है और इसीलिए हम्पी (Hampi) की सैर करना आसान हो जाता है. गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती गर्मी में हम्पी घूमना थोड़ा मुश्किल होता है. पुराने मंदिर, सदियों पुरानी इमारतें और बड़े-बड़े प्राचीन पत्थर विजयनगर साम्राज्य की कहानियां कहते हैं. यहां आप फोटोग्राफी कर सकते हैं और आस-पास घूम सकते हैं, लोकल फूड ट्राई कर सकते हैं और ढेरों यादें बना सकते हैं.
केलर की एक बेहद ही खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन है अलेप्पी. यहां आप हाउसबोट में रुकने का मजा ले सकते हैं. सुंदर नहरों, नारियल के पेड़ों और गांव की धीमी जिंदगी का लुत्फ उठाना है तो आप अलेप्पी आ सकते हैं. अलेप्पी में सुहाने मौसम में घूमने-फिरने के अलावा अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज का आनंद भी लिया जा सकता है.
नवंबर में शिलौंग में ठंडा और ताजगीभरा मौसम रहता है. इस मौसम में शिलौंग की खूबसूरती देखते ही बनती है. इस मौसम में आप अलग-अलग व्यू पॉइंट्स देख सकते हैं, खूबसूरत झीलों की सैर पर जा सकते हैं, बारिश के बिना भी बड़े झरनों को देख सकते हैं और शांत माहौल में सुकून महसूस कर सकते हैं.