हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weight Loss Tips: तेजी से फैट बर्न करने का नया तरीका, रिसर्च में आया सामने

Weight Loss Tips: लगातार बढ़ रहे वजन को कम करना को आसान नहीं होता है। इसे लेकर एक एक नए अध्ययन में फैट बर्न करने का नया तरीके को खोजा गया है, जो हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को भी कम करने में मदद कर सकता है।  

विज्ञापन
Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: वजन कम करने की प्रक्रिया आसान नहीं होती है, लेकिन एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट से इसे आसान बनाया जा सकता है। जब मेटाबॉलिज्म को मैसेज और वजन घटाने की बात आती है, तो कुछ इंटरनल मैकेनिज्म भी काम कर सकते हैं। एक नए अध्ययन में फैट बर्न करने का नया तरीके को खोजा गया है, जो लोगों को मोटापे और इससे जुड़ी कई हेल्थ समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

नेशनल कैंसर रिसर्च सेंटर (CNIO) में मेटाबोलिक डिजीज ग्रुप में ऑर्गन क्रॉस टॉक के प्रमुख ग्वाडालूप सबियो और CNIO और नेशनल सेंटर फॉर कार्डियोवैस्कुलर रिसर्च (CNIC) की सिंटिया फोल्गुएरा ने एक नया मैकेनिज्म खोजा है जिसके द्वारा शरीर ब्राउन फैट को जलाता है। नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ये फैट को तेजी से बर्न कर सकता है और मोटापे से जुड़ी बीमारियों से बचा सकता है।

ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय

विज्ञापन

फैट बर्न वाले प्रोटीन की खोज

अध्ययन में शामिल वैज्ञानिकों ने शोध किया कि कैसे चूहों में MCJ नामक माइटोकॉन्ड्रियल प्रोटीन को हटाने से, जो कोशिकाओं के अंदर एनर्जी पैदा करता है, जिसकी वजह से वजन कम हुआ। MCJ प्रोटीन की कमी वाले फैट प्रोटीन शरीर के वजन कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

ब्राउन फैट और मोटापा

मोटापा या तो ज्यादा खाना खाने या अपर्याप्त एनर्जी की वजह से होता है। शरीर की चर्बी एनर्जी को मैनेज करने में मदद करती है। ब्राउन फैट टिश्यू  एक सख्त अंग है, जो पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म के रूप में कार्य करता है, और इसलिए इसके कार्य को कंट्रोल करना मोटापे से लड़ने का एक तरीका हो सकता है।

विज्ञापन

ब्राउन फैट टिश्यू क्या है?

ब्राउन फैट, जिसे ब्राउन एडीपोज टिश्यू भी कहा जाता है, एक प्रकार का बॉडी फैट है जो ठंड लगने पर आपको गर्म रखता है। ये एनर्जी को जमा करता है और कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। ब्राउन फैट अपने विशिष्ट रंग को कई छोटे कोशिकीय अंगों से लेता है, जिन्हें माइटोकॉन्ड्रिया कहा जाता है, जो इसमें मौजूद होते हैं। माइटोकॉन्ड्रिया चीनी और फैट को एनर्जी में बदलता है, लेकिन ब्राउन फैट के एक्टिव होने पर शरीर में गर्मी पैदा करने लगते।

ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola