एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म में एक मोटी महिला का रोल निभाया था, जिसका नाम था ‘दम लगा के हईशा’। कहा जाता है कि भूमि ने इस चैलेंजिंग रोल के लिए रियल लाइफ में 89 किलो वजन बढ़ाया था। हैरानी करने वाली बात तो यह है कि इस फिल्म के बाद भूमि ने बिना किसी डायटीशियन की मदद से केवल 4 महीने में अपना 32 किलो वजन कम किया। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन जिम में वर्कआउट और डाइटिंग के बाद भी कम नहीं कर पा रहे हैं, तो भूमि पेडनेकर के वेट लॉस जर्नी को फॉलो कर सकते हैं।
मीठे से करें परहेज
भूमि ने वेट लॉस के लिए अपनी डाइट से मैदा और चीनी जैसी रिफाइंड फूड को बिल्कुल ही कम कर दिया, जिससे न सिर्फ उनके मोटापे पर बल्कि उनके मूड पर भी पॉजिटिव असर पड़ा। इसके साथ ही वह पूरे दिन एनर्जी से भरपूर भी रहती थीं।
ये भी पढ़ें- क्या है ग्लूटाथियोन? स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक्सपर्ट ने दिए ये सुझाव
लिक्विड डाइट
एक्ट्रेस पानी के अलावा जूस या हर्बल ड्रिंक लेती थीं। इसके साथ ही चाय-कॉफी से उन्होंने परहेज रखा। भूमि अपनी लिक्विड डाइट के लिए रोजाना 8 लीटर लिक्विड चीजें लेने के प्लान पर कायम रहीं।
बॉडी को रखें डिटॉक्स
बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए भूमि ने डिटॉक्स ड्रिंक का सहारा लिया। इसके लिए भूमि ने रोज सुबह एक बोतल पानी में खीरे के कुछ स्टाइल, नींबू और पुदीना के कुछ पत्ते डालकर लगभग 5 से 7 घंटे के लिए छोड़ देती थीं। भूमि कहती हैं कि अगर उन्होंने अपने शरीर को डिटॉक्स नहीं किया होता तो उनके फैट का जल्दी बर्न नहीं होता।
घर का खाना
भूमि ने वेट लॉस के लिए बिना कोई क्रैश डाइटिंग किए सिर्फ घर का बना और फाइबर रिच फूड अपनी डाइट में शामिल किया था। उनके अनुसार, वह अपने वेट लॉस के लिए कभी डाइटिशियन के पास नहीं गईं। उन्होंने अपने वेट लॉस के लिए ऑनलाइन साइट्स और मां की सलाह लेकर अपना डाइट प्लान बनाया।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में बालों को हेल्दी बनाएंगे 3 नेचुरल जैल, बनाना भी आसान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 hr agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
2 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
4 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
6 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
10 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines