क्या है ग्लूटाथियोन? स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक्सपर्ट ने दिए ये सुझाव

ग्लूटाथियोन एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और सेलुलर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा ये स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाता है।

Skin Care Tips

Skin Care Tips

स्किन को हेल्दी रखने के लिए शरीर को अंदर से स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल और उम्र बढ़ने, बीमारियों और तनाव के कारण हम स्किन को हेल्दी नहीं रख पाते हैं। इसलिए त्वचा के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। त्वचा के लिए विटामिन सी, विटामिन ई और अन्य कई एंटीऑक्सीडेंट फायदेमंद होते हैं। ग्लूटाथियोन भी इन्हीं में से एक है, जो मास्टर एंटीऑक्सीडेंट के नाम से भी जाना जाता है। स्किन को फ्री रेडिकल से दूर रखने के लिए ग्लूटाथियोन एक अच्छा उपाय हो सकता है। ये त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है, जिससे स्किन यंग और ग्लोइंग नजर आती है। आइए जानते हैं इसे लेकर एशियन हॉस्पिटल की हेड डाइटीशियन कोमल मलिक क्या कहती हैं?

विज्ञापन

ग्लूटाथिओन क्या है?

ग्लूटाथियोन एक एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में मुख्य रूप से लीवर में बनता है। यह तीन अमीनो एसिड से बना है- सिस्टीन, ग्लूटामाइन और ग्लाइसिन। ग्लूटाथियोन शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है, इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है और मेलेनिन को कम करके त्वचा को हेल्दी रखता है। डाइटीशियन कोमल मलिक कहती हैं कि इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन फूड को करें डाइट में शामिल

सब्जियां- इसके लिए आप अपनी डाइट में  ब्रोकोली, फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और केल को शामिल कर सकते हैं। ये शरीर में ग्लूटाथियोन को बढ़ाने में मदद करती हैं।

विज्ञापन

लहसुन और प्याज- लहसुन और प्याज सल्फर से भरपूर होते हैं। ये ग्लूटाथियोन को एक्टिव करता है।

पालक और शतावरी- पालक और शतावरी से शरीर को ग्लूटाथियोन सीधे तौर पर मिलता है, जो शरीर के साथ-साथ स्किन को भी हेल्दी रखता है।

विज्ञापन

टमाटर और गाजर- टमाटर और गाजर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को हेल्दी रखने के लिए ग्लूटाथियोन के साथ मिलकर काम करते हैं।

नट और बीज- नट और बीज में सेलेनियम और विटामिन ई होता है, जो ग्लूटाथियोन के काम को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन

एवोकाडो- हेल्दी फैट और ग्लूटाथियोन से भरपूर एवोकाडो स्किन को डिटॉक्स और हेल्दी बनाता है।

हल्दी- हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो ग्लूटाथियोन को बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ