दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी, इस तरह परफेक्ट Boondi Laddu करें तैयार

How To Make Boondi Laddu: बूंदी के लड्डू आसानी से बनाकर तैयार किए जा सकते हैं. बाजार से कई गुना ज्यादा टेस्टी बूंदी के लड्डू घर पर ही बन जाएंगे.

Boondi Laddu Recipe

घर पर इस तरह बनाकर खाएं बूंदी के लड्डू. Image Credits - AI

Boondi Laddu Recipe: त्योहारों के दिनों में घर पर ही मिठाइयां बनाने का मजा ही कुछ और होता है. घर की मिठाइयों का स्वाद तो अलग होता ही है, साथ ही आप इन मिठाइयों की मिठास को कंट्रोल कर सकते हैं, कम खर्च में ज्यादा मिठाइयां बना सकते हैं और खा सकते हैं. ऐसे में चलिए बिना देरी किए यहां जान लीजिए किस तरह घर में बूंदी के लड्डू (Boondi Ke Laddu) बनाए जा सकते हैं. बूंदी के लड्डू बनाना बेहद आसान होता है. यहां जानिए बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी

सामग्री –

बेसन – 2 कप
केसर वाला फूड कलर – चुटकीभर
पानी – जरूरत के अनुसार
बेकिंग सोडा – एक चौथाई चम्मच
तेल – तलने के लिए

विज्ञापन

चाशनी के लिए

चीनी – डेढ़ कप
पानी – एक कप
केसर वाला फूड कलर – एक चौथाई चम्मच
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
नींबू का रस – एक चम्मच
पिस्ता – 2 चम्मच

विज्ञापन

बूंदी के लड्डू बनाने की विधि

  • सबसे पहले बूंदी तैयार की जाती है. इसके लिए एक बड़े बर्तन में 2 कप बेसन ले लें. इसमें केसर वाला फूड कलर डालें और पानी डालकर मिक्स करें.
  • इस मिश्रण को ऐसा बनाएं कि इसमें कोई गांठ ना रह जाए. बैटर अगर बहुत ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें धीरे-धीरे पानी डालें. ध्यान रखें कि अगर इस घोल में पानी ज्यादा होगा तो बूंदी चपटी हुई बनेगी और अगर बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा होगा तो बूंदी की पूंछ निकल आएगी.
  • जब घोल ठीक बन जाए तो इसमें बेकिंग सोडा डालें.
  • अब वक्त है बूंदी को तलने का. छलनी के ऊपर से इस घोल को डालें और गर्म-गर्म तेल में पकाएं. बेसन के घोल को धीरे-धीरे डालें जिससे छलनी से बूंद-बूंद करके यह घोल तेल में गिरे. तभी बूंदी अच्छी बनती है. एकसाथ बहुत सारी बूंदी डालने से परहेज करें क्योंकि इससे कढ़ाही में बूंदी चिपकने लगती है.
  • जब बूंदी पककर क्रिस्पी नजर आने लगे तो इसे किचन पेपर या किचन टावल पर निकालकर रख लें.
  • अब चाशनी तैयार करें. इसके लिए कढ़ाही में डेढ कप चीनी और एक कप पानी को 2 मिनट तक उबालें या तबतक उबालें जबतक कि चाशनी बनकर तैयार ना हो जाए. इस बात का ध्यान रखें कि आपको तार वाली चाशनी नहीं बनानी है. यह पतली चाशनी होनी चाहिए.
  • आंच बंद करके इस चाशनी में केसर वाला फूड कलर, नींबू का रस और इलायची पाउडर डाल लें.
  • अब चाशनी में बूंदी, कटा हुआ पिस्ता और काजू डालें. इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें जिससे हर एक बूंदी पर चाशनी अच्छे से चिपक जाए.
  • यह मिश्रण हल्का गर्म हो तो लड्डू बनाना शुरू करें. हल्के हाथों से लड्डू तैयार करें.

कितने दिनों तक खा सकते हैं ये लड्डू

विज्ञापन

इन बूंदी के लड्डुओं को बनाने के बाद अगर फ्रिज में रखा जाए तो इन्हें एक हफ्ते यानी 7 दिनों तक खा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ