Hair Care Tips: गर्मियों में बालों को हेल्दी बनाएंगे 3 नेचुरल जैल, बनाना भी आसान

गर्मियों में बालों को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी और चमकदार बनाना चाहते हैं तो इसके लिए घर पर ही नेचुरल तरीके से बने जैल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आप कौन-कौन से नेचुरल जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं?

Hair Care Tips

Hair Care Tips

गर्मियों में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में इसे आप घर पर ही  रेशमी और चमकदार बना सकते हैं। हालांकि, कई बार नेचुरल तेल की कमी, नमी और बालों को ज्यादा धोने के कारण हमारे बालों में नमी कम हो जाती है, जिससे वे रूखे, डिहाईडेट और बेजान हो जाते हैं। इन सब परेशानी को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके बाल नेचुरल तरीके से हेल्दी बने रहेंगे। आइए जानते हैं कि घर पर बने हेयर जैल का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं?

विज्ञापन

चिया सीड्स हेयर जैल

बालों को पोषण देने वाला जैल बनाने के लिए चिया के बीजों को रात भर पानी में भिगोएं।  इसके बाद इसे गर्म करें छान लें और बीजों को फेंक दें। विटामिन ई तेल, लैवेंडर, अरंडी या बादाम के तेल को मिलाकर मिश्रण बनाएं। अच्छी तरह से मिश्रित होने तक फेंटें, फिर इसे ठंडा होने दें। जेल को एक कंटेनर में डालें और स्टोर कर लें। अब इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 1 से 2 बार कर सकते हैं।

विज्ञापन

भिंडी का हेयर जेल

भिंडी का हेयर जेल बनाने के लिए, भिंडी की फलियों को पानी में 10 से 15 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे कपड़े से छान लें। इसमें विटामिन ई तेल, लैवेंडर या वेनिला एसेंशियल ऑयल और अरंडी का तेल मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे एक बोतल में स्टोर कर लें। इसे फ्रिज में रखें और अपने बालों को नमी देने और स्टाइल करने के लिए इसे हेयर जेल के रूप में इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

फ्लैक्ससीड्स हेयर जेल

अलसी के बीजों को रात भर भिगोएं, फिर 30 मिनट तक पानी में उबालें ताकि वे जेल जैसा बन सके। इसके बाद बीजों को छान लें। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, अलसी का जेल बालों को नमी देता है। कर्ल को बढ़ाने, चमक या बालों को सीधा करने के लिए इसे स्टाइलिंग प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ