दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी

Coconut Ladoo: क्या आप दिवाली के मौके पर घर पर ही मिठाई बनाना चाहते हैं तो आपके लिए हम लाए हैं नारियल लड्डू की आसान रेसिपी. इस मिठाई को बनाने के लिए आपको न ही मावा की जरूरत पड़ेगी और न ही चाशनी बनाना पड़ेगा.

coconut ladoo recipe without mawa chashni

घर पर कैसे बनाएं टेस्टी नारियल लड्डू. (Image: AI)

क्या आप भी दिवाली के मौके पर बाहर से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही शुद्ध और स्वच्छ मिठाई बनाना चाहते हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में स्वादिष्ट नारियल के लड्डू की रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना आसान होगा और न ही आपको चाशनी बनानी पड़ेगी और न ही कोई मावा. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि दिवाली के त्योहार में अक्सर मिलावटी मिठाई या बासी रखी हुई मिठाई हलवाई दे देता है, जिससे पेट में दिक्कत आदि समस्या हो जाती है और त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है. लेकिन आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर पर बना नारियल का लड्डू स्वाद में भी अच्छा होगा और बीमारी का डर भी नहीं रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगा नारियल लड्डू

ताजा कच्चा नारियल – 500 ग्राम
देसी घी – 1 बड़ा चम्मच
मलाई – 1 कटोरी
दूध – 2 कप फुल क्रीम
देसी खांड – 1 कप
मिल्क पाउडर – 30 ग्राम
इच्छानुसार इलायची पाउडर या ड्राई फ्रूट्स

घर पर कैसे बनाएं नारियल के लड्डू?

  • सबसे पहले एक ताजा कच्चा नारियल लें और उसका बाहरी रेशा और कठोर छिलका हटाकर अच्छी तरह धो लें.
  • अब नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर, मिक्सी में बिना पानी डाले इसे दरदरा पीस लें. आप चाहें तो नारियल को कद्दूकस भी कर सकते हैं.
  • अब एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें पिसा हुआ नारियल डालें और मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. इससे नारियल का कच्चापन दूर हो जाएगा और उसका अतिरिक्त दूध सूखने लगेगा.
  • जब नारियल हल्का पक जाए, तो इसमें एक कटोरी मलाई और दो कप फुल क्रीम दूध डाल दें और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
  • अगर आप जल्दी लड्डू बनाना चाहते हैं, तो दूध की जगह सिर्फ मलाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • दूध जब अच्छी तरह सूख जाए, तो इसमें एक कप देसी खांड डालें. हालांकि, अगर आपके पास खांड नहीं है, तो इसकी जगह मिश्री पाउडर या चीनी पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक इसकी अतिरिक्त नमी पूरी तरह खत्म न हो जाए.
  • अब तैयार मिश्रण में करीब 30 ग्राम मिल्क पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें. इससे लड्डू का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होगा.
  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं.
  • थोड़ा सा मिश्रण निकालकर ठंडा करें और हाथों से लड्डू बनाने की कोशिश करें. अगर मिश्रण आसानी से बंध रहा है और लड्डू का आकार बन रहा है, तो समझ लें कि यह तैयार है.
  • अब मिश्रण को घी लगी थाली में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें. जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाए, तो हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.
  • बस तैयार हैं स्वादिष्ट और नरम नारियल के लड्डू.

यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं दिवाली वाले शक्करपारे? यहां जानिए आसान रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ