IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत? जिसके लिए बीच मैच में रोकना पड़ा खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली का WHOOP फिटनेस बैंड टूटकर मैदान पर गिर गया, जिसके चलते करीब एक मिनट तक मैच रोकना पड़ा. यह डिवाइस हार्ट रेट, नींद और शरीर की रिकवरी जैसी चीजों को ट्रैक करता है.

विराट कोहली/ Image Source: Screengrab/ Sony

विराट कोहली/ Image Source: Screengrab/ Sony

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया पहला वनडे मुकाबला विराट कोहली के लिए कई मायनों में खास रहा. न्यूजीलैंड की धरती पर अपना आखिरी वनडे मैच खेलने उतरे कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया. हालांकि, उनकी बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने कुछ देर के लिए सभी का ध्यान खेल से हटा दिया. दरअसल, बल्लेबाजी करते समय कोहली की कलाई में पहना हुआ फिटनेस बैंड टूटकर मैदान पर गिर गया. इसके बाद उन्हें अपना बैंड ढूंढ़ते हुए देखा गया और इसी वजह से मुकाबले को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. इस घटना के बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर कोहली कौन सा फिटनेस बैंड इस्तेमाल करते हैं और उसकी कीमत कितनी है?

विज्ञापन

विराट कोहली का फिटनेस बैंड टूटने से रुका मैच

यह घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई. इससे पहले बारिश के कारण मुकाबले में दो बार रुकावट आ चुकी थी. न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ गेंदबाजी कर रहे थे. उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर आने के बजाय उनकी कलाई से टकराकर फाइन लेग की तरफ चली गई.

विज्ञापन

कोहली ने इस दौरान रन पूरा किया, लेकिन तभी उनकी कलाई में पहना हुआ बैंड टूटकर नीचे गिर गया. रन लेने के बाद उन्होंने तुरंत उसे उठाया और फिर मैदान पर कुछ तलाशते हुए दिखाई दिए. इस पूरी घटना के कारण अंपायरों को खेल रोकना पड़ा. करीब एक मिनट तक मुकाबला रुका रहा. इसके बाद अगले ओवर में अंपायर ने कोहली को उनका बैंड वापस लौटा दिया, जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हो सका.

कितना महंगा है कोहली का WHOOP फिटनेस बैंड?

विराट कोहली की कलाई में दिखाई देने वाला यह डिवाइस WHOOP फिटनेस बैंड है. वह पिछले कुछ सालों से इसका इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. यह सामान्य स्मार्ट बैंड की तरह केवल कदमों की गिनती या रोजाना की गतिविधियों का रिकॉर्ड नहीं रखता, बल्कि शरीर की रिकवरी और नींद से जुड़ी जानकारी भी देता है.

विज्ञापन

इसकी मदद से यूजर अपनी हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), नींद की गुणवत्ता और शारीरिक गतिविधियों पर नजर रख सकता है. खिलाड़ियों के लिए यह जानकारी ट्रेनिंग और आराम के बीच संतुलन बनाने में उपयोगी होती है.

इस फिटनेस बैंड की कीमत मॉडल और प्लान के हिसाब से अलग-अलग होती है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 20 हजार से 40 हजार रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, इसे इस्तेमाल करने के लिए केवल डिवाइस खरीदना पर्याप्त नहीं है. इसके साथ सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़ता है, जिसके जरिए इसके फिटनेस और रिकवरी से जुड़े फी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ