IND vs NZ: जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, डेरिल मिचेल के रन आउट को बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

IND vs NZ: भारत ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की.

Rohit-Virat and Shubman Gill

कप्तान शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ (PIC Credit - ANI/X)

India vs New Zealand: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. ऑकलैंड में खेले गए बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 56 गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया. इस मुकाबले में विराट कोहली ने बल्ले से धमाल मचाया तो वहीं रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबका दिल जीता. कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 गेंदों पर 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि रोहित ने फील्डिंग के दौरान अपने सटीक थ्रो से डेरिल मिचेल को रन आउट करवाया. वहीं, मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित और कोहली के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें जीत का श्रेय दिया.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने की रोहित शर्मा की फील्डिंग की तारीफ

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान गिल ने रोहित शर्मा के प्रयास का जिक्र किया जहां उन्होंने अपने सटीक थ्रो से डेरिल मिचेल को रन आउट करवाया, जो अक्सर भारत के लिए बड़ा खतरा बनते हैं.

विज्ञापन

गिल ने कहा, ”मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी में काफी अच्छा काम किया था और हमारी फील्डिंग भी बहुत अच्छी रही. रोहित भाई ने जो रन आउट किया, मुझे लगता है कि उसने मैच का रुख बदल दिया. वो साझेदारी (मिचेल और फिलिप्स) हमने भारत में देखी है और उन दोनों भारत में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बहुत ही शानदार टीम प्रदर्शन रहा.”

विराट कोहली की बल्लेबाजी के हुए मुरीद

वहीं, बारिश के कारण मैच की परिस्थितियां बदलने को लेकर गिल ने कहा कि, “जब बल्लेबाज क्रीज पर अच्छी तरह जम चुके हों और उसके बाद बारिश हो जाए, तो दोबारा लय हासिल करना आसान नहीं होता. बारिश के बाद पिच थोड़ी तेज हो गई थी और मौसम भी ठंडा हो गया था. लक्ष्य कम होने के बावजूद हम अपना स्वाभाविक खेल खेलने की कोशिश कर रहे थे. विराट कोहली भाई ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह कमाल की थी. उन्होंने हमारे लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दिया.”

विज्ञापन

अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार को लेकर कही ये बात

वहीं, कप्तान गिल ने अंशुल कंबोज की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस तरह की परिस्थितियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त गेंदबाज हैं. वह हमेशा चुस्त रहते हैं और गेंद को स्विंग कराने के साथ-साथ सीम मूवमेंट हासिल करने की कोशिश करते हैं. पुरानी गेंद से भी उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावी रहती है. वहीं, गुरनूर बरार की तारीफ में उन्होंने कहा कि जब पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, तब बरार ने अपनी रफ्तार के दम पर अतिरिक्त उछाल हासिल किया. दोनों गेंदबाजों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, वह काफी शानदार था. इसके अलावा, गिल ने अगले मुकाबले से पहले टीम की तैयारियों को लेकर कहा कि फिलहाल किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है. टीम को बस अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने और निरंतरता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ