IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, भारतीय बॉक्सर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को सरेआम जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

India vs Pakistan: दुबई में भारत और पाकिस्तान के बॉक्सर के बीच होने वाली भिड़ंत से पहले बवाल मच गया. रिंग में उतरने से पहले दोनों देशों के बॉक्सर फेस-ऑफ के दौरान आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि भारतीय बॉक्सर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को थप्पड़ भी जड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

India vs Pakistan

फेस-ऑफ के दौरान भिड़े भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर (PIC Credit -credit - instagram ( half_engineerr ) / Enhanced by AI)

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी किसी खेल में टक्कर होती है, तो रोमांच के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलता है. क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें टिकी रहती हैं, लेकिन इस बार दोनों देशों के बीच होने वाली बॉक्सिंग फाइट ने सबका ध्यान खींचा है. दुबई में भारत और पाकिस्तान के बॉक्सरों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही माहौल गरमा गया, जब रिंग में उतरने से पहले दोनों देशों के बॉक्सर स्टेज पर ही भिड़ गए.

विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया कि भारतीय बॉक्सर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को थप्पड़ भी जड़ दिया. मामला बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों खिलाड़ियों को अलग किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

फेस-ऑफ के दौरान भिड़े भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर

दरअसल, यह घटना दुबई में आयोजित ‘फ्यूरी बाय द सी’ मुक्का बॉक्सिंग प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई. प्री-फाइट फेस-ऑफ के दौरान भारतीय इन्फ्लुएंसर और बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी स्टेज पर थप्पड़ जड़ दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रहीम ने अपनी बातों और हरकतों से मनीष को उकसाया था. इसके बाद फेस-ऑफ के दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ गया. रहीम की हरकत देखकर मनीष का पारा चढ़ गया और उन्होंने रहीम को सरेआम थप्पड़ मार दिया.

थप्पड़ पड़ते ही इवेंट का माहौल बेहद गरमा गया और दोनों बॉक्सर आपस में भिड़ने के लिए तैयार हो गए. हालांकि, घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को खींचकर अलग किया. वरना वहीं फाइट शुरू हो जाती. इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

6 नवंबर को होगी भिड़ंत

भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा और पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी के बीच यह मुकाबला 6 नवंबर को दुबई के निक्की बीच पर होना है. मनीष शर्मा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ बॉक्सिंग में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. गुरुग्राम के बादशाहपुर में जन्मे शर्मा एक YouTuber और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक शौकिया बॉक्सर हैं. उन्होंने 2013 में अपना यूट्यूब चैनल ‘हाफ इंजीनियर’ लॉन्च किया. वहीं, रहीम परदेसी पाकिस्तान के चर्चित सोशल मीडिया पर्सनालिटी और बॉक्सर हैं. मुकाबले से ठीक पहले हुए इस विवाद ने फाइट का रोमांच और बढ़ा दिया है, जिससे अब सबकी नजरें 6 नवंबर को होने वाली इस भिड़ंत पर टिकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ