सर्दियों में तिल और गुड़ खाने से क्या होता है? रिसर्च में सामने आए सेहत से जुड़े फायदे
Jaggery or Til Benefits: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ और तिल का इस्तेमाल किया जाता है. अगर इसका लगातार सेवन किया जाए तो शरीर को काफी हद तक फायदा हो सकता है. बस सही तरीके से गुड़ को अपने रूटीन में शामिल करें.

सर्दियों का मौसम आते ही खानपान में कई बदलाव होने लगते हैं. इस मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को पोषण भी दें. इसके लिए लोग तिल या गुड़ को अपने रूटीन में शामिल करते हैं और सर्दियों में इसके लड्डू, चिक्की और गजक खाते हैं. बता दें, ये सामग्रियां हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते हैं, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. वहीं, गुड़ में से कार्बोहाइड्रेट और थोड़ी मात्रा में आयरन और मिनरल्स मौजूद होते हैं. आप भी नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिसर्च में बताए गए तरीकों से इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.
शरीर को मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व
2 / 8तिल और गुड़ दोनों में कुछ जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. तिल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और असंतृप्त फैटी एसिड पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व हड्डियों, मांसपेशियों और शरीर के लिए जरूरी हैं. वहीं, गुड़ खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. इसे भी पढ़ें- काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए ग्लूकोमा की जांच किसे और कब करानी चाहिए
आयरन की कमी हो सकती है पूरी
3 / 8तिल और गुड़ को आयरन के कुछ स्रोतों में गिना जाता है. शरीर में आयरन की मात्रा हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करती है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है.
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है तिल
4 / 8तिल में फैटी एसिड और लिग्नन्स जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं. ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से जुड़े कुछ संकेतों पर अच्छा इफेक्ट डालते हैं. आप इसके लड्डू को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
हड्डियों को मजबूत रखने का काम
5 / 8तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स का स्रोत है. ये सभी हड्डियों की सामान्य संरचना और मजबूती बनाए रखने का काम करते हैं. खासतौर पर जो लोग अपनी डाइट में कैल्शियम के दूसरे स्रोतों के साथ तिल शामिल करते हैं, उन्हें इससे पोषण मिल सकता है.
पाचन के लिए फायदेमंद
6 / 8तिल में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम करता है. हालांकि, तिल-गुड़ के लड्डू खाने से कब्ज पूरी तरह से ठीक हो यह जरूरी नहीं है.
सर्दियों में तिल और गुड़ कैसे खाएं?
7 / 8तिल और गुड़ को अपनी डाइट में शामिल करने के कई आसान तरीके हैं, लेकिन आप लड्डू, चिक्की, सलाद या गुड़ का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं.
किन लोगों को खाने से बचना चाहिए?
8 / 8अगर आप डायबिटीज के मरीज, वजन कम करने वाले, किडनी की बीमारी वाले लोग हैं तो इन चीजों का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें. इसे भी पढ़ें-फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, गिरते AQI में इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल