हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weight Loss Snacks: चाहते हैं तेजी से वजन घटाना? शाम के स्नैक में जरूर शामिल करें ये चीजें

आज के समय ऐसे बहुत से लोग है जो अपने मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं इसके साथ ही स्लिम फिट दिखना चाहते हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा की यह बदलाव कैसे लाएं तो आइए जानते हैं शाम के कुछ हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन के बारे में जिन्हें आप रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं और पतले हो सकते हैं।

विज्ञापन

Weight Loss Snacks: ऐसे बहुत से लोग है जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और दिनभर की डाइट के बाद शाम के समय कुछ हल्का लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो आपका इवनिंग स्नैक बेहद अहम हो जाता है। अक्सर लोग शाम के वक्त तली-भुनी या हाई कैलोरी चीजें खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है। लेकिन अगर आप इस समय कुछ पौष्टिक और लो-कैलोरी ऑप्शन को अपनाएं तो आप अपने वेट लॉस गोल को तेजी से हासिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे बेस्ट शाम के स्नैक्स के ऑप्शन के बारे में जिन्हें आप रोजाना शामिल कर सकते हैं।

 बेसन चीला

बेसन का चीला न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। इसके साथ ही यह बनाने में भी काफी आसान होता है। आप चाहें तो चीले में सब्जियां मिलाकर इसे और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।

विज्ञापन

कॉर्न

कॉर्न खाने में काफी टेस्टी होते हैं। उबला हुआ कॉर्न या भुट्टा विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रहता है जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

भुना चना

भुना चना एक बेहतरीन इवनिंग स्नैक है। इसमें प्रोटीन अधिक और फैट कम होता है। यह वजन घटाने में मदद करता है और खाने की अनावश्यक लालसा को भी कम करता है। आप चाहें तो इसे अपनी छोटी-
छोटी भूख के लिए अपना सकते हैं।

विज्ञापन

उपमा

सूजी से बना उपमा एक पौष्टिक और हल्का ऑप्शन है। इसमें आप सब्जियां डालकर इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू और भी बढ़ा सकते हैं। यह पेट के लिए हल्का होता है इसके साथ ही आसानी से पचने वाला होता है और
जल्दी भी बन जाता है।

 मखाना 

मखाने कैलोरी में कम लेकिन पोषण में भरपूर होते हैं। इन्हें हल्का सा भूनकर खाया जा सकता है। यह शाम के समय क्रंची और हेल्दी स्नैकिंग का बेहतरीन ऑप्शन है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए कौन-सा योगासन है बेस्ट? शरीर भी फिट और एक्टिव करेगा महसूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola