---विज्ञापन---

वेट लॉस के लिए कौन-सा योगासन है बेस्ट? शरीर भी फिट और एक्टिव करेगा महसूस

ऐसे बहुत से लोग है जो योग के जरिए वजन घटाना तो चाहते है लेकिन यह नहीं समझ पाते कौन-सा योगासन वेट लॉस के लिए इफेक्टिव होगा। अगर आप भी इन्हीं लोगों की तरह हैं तो आइए जानते हैं कुछ असरदार योगासन जो आपके बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Yoga Day 2025: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो योग एक बहुत ही असरदार और प्राकृतिक तरीका है। जिम में घंटों पसीना बहाने या डाइटिंग से परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप रोजाना कुछ आसान योगासन करें, तो धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगेगा और शरीर भी फिट और एक्टिव महसूस करेगा। योग न सिर्फ आपके शरीर को लचीला बनाता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मानसिक तनाव को भी काफी कम करता है जो अक्सर वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह होती है। अगर आप रोजाना कुछ मिनट योग को देते है तो यह  आपके वजन घटाने के साथ आपकी सेहत को भी बढ़िया रखने में मदद करता है।

सूर्य नमस्कार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करें। जिसमें 12 आसान स्टेप्स होते हैं। यह पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके साथ ही आप इस आसन को  5-10 राउंड कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन आसन पैरों, कमर और कंधों को मजबूत बनाता है। यह शरीर की स्थिरता को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। आप इस आसन को रोजाना 5 राउंड में कर सकते हैं।

त्रिकोणासन

Image Source Freepik

Image Source Freepik

यह योगासन कमर और जांघों की चर्बी घटाने में मदद करता है। यह शरीर को लचीलापन देता है और पेट की मांसपेशियों को टोन करता है। अगर आप इस आसन को रोजाना करते  हैं तो इससे आपकी कमर पतली होने लगती है। तो इस आसन को आप जरूर करें।

---विज्ञापन---

नौकासन

यह योगासन पेट की चर्बी को कम करने में बहुत असरदार है। इसमें शरीर को नाव की तरह संतुलित करना होता है, जिससे पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव आता है और फैट घटता है। इसे रोजाना 30-60 सेकंड तक करें। ऐसा करने से आपका वेट जल्दी लॉस हो सकता है।

भुजंगासन

यह पीठ और पेट के लिए बहुत लाभकारी आसन है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र भी सुधरता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर की रसोई में छुपा है बेली फैट का इलाज, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 07:47 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

News24 हिंदी

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola