3 तरीकों से छूमंतर होगी पेट की चर्बी, बस खाने के बाद करें ये काम

Weight Loss Tips: पेट की चर्बी कम करना सबसे मुश्किल काम होता है। वेट लॉस के लिए खाना छोड़ सकते हैं, लेकिन लटकी तोंद दूर करने के लिए शारीरिक व्यायाम करना बहुत जरूरी है। यहां जानिए फ्लैट टमी पाने का सिंपल तरीका।

weight lose
विज्ञापन

Weight Loss Tips: वेट लॉस करना एक मुश्किल प्रक्रिया है, मगर उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है पेट की तोंद को कम करना। लटकी तोंद ऐसी फैट से बनी चर्बी है जो आसानी से फैलती है, लेकिन कम होने में दोगुना समय लेती है। हालांकि, इससे दूर करना इतना मुश्किल भी नहीं होता है, इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में थोड़े से बदलाव करने होंगे। एक रिसर्च में पैदल चलने से फ्लैट टमी पाने का शोध सही साबित हुआ है। वैसे तो पैदल चलना फायदेमंद ही होता है, मगर इससे कैसे पेट कम किया जा सकता है, चलिए, इस बारे में जानते हैं।

रिसर्च में क्या मिला?

रिसर्च के अनुसार, दिन के और रात के खाने के तुरंत बाद ही टहलने से लगभग 3 किलो वजन घटाया जा सकता है। आपको ऐसा लगातार 1 महीने तक करना होगा। यह रिसर्च नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर खाना खाने के बाद आप 30 मिनट तक रोजाना 30 दिनों तक तेज रफ्तार में वॉक करते हैं तो पेट घटाया जा सकता है।

विज्ञापन

रोजाना वॉक करने से क्या होगा?

दरअसल, खाना खाने के बाद इस तरीके से वॉक करने से भोजन से निकलने वाला इंसुलिन ब्लड में जल्दी नहीं घुल पाता है। इंसुलिन की मात्रा कम होने से वजन कम होता है। इस आधार पर ही रिसर्च को ठोस और कारगर बताया जा रहा है।

खाने के बाद वॉक करने के 3 उपाय

फोन कॉल

विज्ञापन

अगर आप वॉक करने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो सबसे बढ़िया ऑप्शन है अपने किसी दोस्त को कॉल लगाएं। अपने दोस्त से कॉल पर बात करते हुए आप आराम से 30 मिनट तक टहल सकते हैं।

विज्ञापन

पॉवर वॉक प्रोसेस

पॉवर वॉक में आपको सबसे पहले वार्म अप वॉक करनी होती है, यानी मध्यम गति वाली वॉक। 10 मिनट बाद अपनी स्पीड को बढ़ाएं, फिर कुछ देर बाद अपनी स्पीड को थोड़ा और बढ़ाएं। इस वॉकिंग प्रोसेस में आप बीच में अपनी स्पीड को धीमा करके वापस स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

एक दिन में तीन बार वॉक करें

दिन में तीन छोटी वॉक से भी पेट की चर्बी कम हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप दिन में हर मील के बाद 15 मिनट तक वॉक करते हैं, तो ऐसे में आप एक दिन में 30 के बजाय 45 मिनट की वॉक पूरी कर लेंगे। 45 मिनट की वॉक पेट की चर्बी कम करेगा, डायबिटीज में भी फायदा होगा और इसके साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ