दूध सेहत के लिए फायदेमंद पर किन लोगों को नहीं पीना चाहिए, एक्सपर्ट्स से जान लें

Milk Research: दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इस बारे में हम लोग बचपन से सुनते आ रहे हैं। मगर क्या कुछ लोगों के लिए इसे पीना हानिकारक भी हो सकता है? जानते हैं, इस पर एक्सपर्ट्स की राय।

milk benefits
विज्ञापन

Milk Facts: दूध सेहतमंद पेय पदार्थ है। इंसान का जन्म होते ही उसके लिए सबसे पहला खाना दूध ही होता है। इससे यह बात तो साफ है कि इंसान की जिंदगी के लिए दूध कितना महत्वपूर्ण है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं। दूध हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। दूध पीने से दांतों को मजबूती मिलती है। शारीरिक विकास के लिए भी दूध बहुत जरूरी है। हालांकि, सभी डॉक्टर्स और न्यूट्रिशनिस्ट इस बात से सहमत नहीं हैं। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों के लिए दूध हानिकारक हो सकता है। जानते हैं, इस बारे में सबकुछ।

दूध को लेकर दो मत क्यों हैं एक्सपर्ट्स?

दूध पीने की सलाह सभी डॉक्टर देते हैं और सभी को पीने की सलाह देते हैं। दूध लैक्टोज युक्त होता है। इसलिए दूध पीना जरूरी है, वहीं, कुछ लोगों के लिए लैक्टोज का ज्यादा सेवन हानिकारक है और कुछ को इससे एलर्जी भी होती है। एक एक्सपर्ट के अनुसार, दूध किडनी और कैंसर की बीमारियों में भी पीने की सलाह देते हैं, मगर एक एक्सपर्ट कहते हैं कि दूध सिर्फ मां का ही पीना चाहिए, ना कि किसी अन्य पशु का। डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम की पूर्ति करते हैं, मगर डेयरी प्रोडक्ट में ऐसे तत्व भी हैं जिससे पेट में गैस और पाचन की समस्याएं हो सकती हैं। दूध ग्रोइंग एज के बच्चों के लिए जरूरी भी होता है। वहीं, अन्य एक्सपर्ट कहते हैं कि जब हम दूध शिशुओं को पिलाते हैं, तब तक वे स्वस्थ रहते हैं, मगर जैसे ही वे दूध पीना छोड़ देते हैं तो लगभग 7-8 दिनों तक बीमार रहते हैं।

विज्ञापन

लैक्टोज इंटॉलरेंस क्या है?

लैक्टोज इंटॉलरेंस, एक प्रकार की बीमारी है। इस बीमारी में शरीर लैक्टोज को पचा नहीं पाता है। शरीर की आंतें दूध व दूध से बनी चीजों के संपर्क में आते ही प्रभावित हो जाती हैं। इस समस्या से परेशान लोगों को भी दूध न पीने की सलाह दी जाती है। इन समस्याओं में गैस, पेट फूलना और पेट में सूजन की समस्या होती है।

विज्ञापन

जानते हैं दूध के फायदे और साइड इफेक्ट्स

फायदे:-

  • दूध पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
  • रोज 1 गिलास दूध पीने से आपको दिनभर का पर्याप्त पोषण मिल जाता है।
  • दूध पीने से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • दूध इम्यूनिटी स्ट्रांग करता है।
  • दूध पीने से तनाव और वेट दोनों कम हो सकता हैं।

दूध के साइड इफेक्ट्स

जहां दूध के फायदे हैं, वहीं दूध पीने के कुछ मिलते-जुलते लक्षण नुकसान के भी हैं। जैसे:- एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं, वजन बढ़ना और कुछ मामलों में यह हड्डियों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ