घुटनों के दर्द में रामबाण साबित होगा ये घरेलू नुस्खा, कुछ दिनों में ही नजर आएका फर्क

Knee Pain Home Remedy: घुटनों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो यहां जानिए इससे राहत पाने के लिए अपनाएं यह रामबाण नुस्खा।

knee pain

Knee Pain Home Remedy: आमतौर पर जोड़ों या घुटनों में दर्द की समस्या उम्र बढ़ने पर होने लगती है। कुछ लोगों के साथ यह समय से पहले भी शुरू हो जाता है, इसका कारण है शरीर में विटामिन-डी, कैल्शियम और आयरन की कमी। इसके अलावा घुटनों पर चोट लगने से या फिर लंबे समय तक पैरों को मोड़कर बैठने से भी यह समस्या होती है। अगर आप भी इस दर्द से गुजर रहे हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो एक बार इस घरेलू नुस्खे को आजमा लें। कुछ ही दिनों में आपको खुद-ब-खुद फर्क नजर आने लगेगा।

विज्ञापन

घुटने के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें यह नुस्खा

इसके लिए आपको इस तरीके से गुड़ वाले मखाने बनाने होंगे। गुड़ वाले मखाने बनाने के लिए सामग्रियां :-

विज्ञापन
  • 1कप मखाने
  • 1कप गुड़
  • बेकिंग सोडा
  • काला नमक
  • आधा चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच सफेद तिल
  • 1 से 2 चम्मच देसी घी

ये भी पढ़ें- दूध सेहत के लिए फायदेमंद पर किन लोगों को नहीं पीना चाहिए

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी के साथ मखानों को भूनना होगा। इसके बाद मखाने जब क्रंची हो जाएं तो उन्हें कढ़ाई से निकालकर ठंडा होने रख दें। उसी कढ़ाई में अब एक चम्मच घी के साथ गुड़ पिघलाना है, घी मेल्ट होने के बाद उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा, काला नमक और आधा चम्मच सौंफ डालकर मिलाना होगा। इसके बाद इसमें सफेद तिल डालना है और 2 मिनट पकाने के बाद मखाने डालकर एक बार अच्छे से मिक्स करना होगा। अब गैस बंद करके इन मखानों को प्लेट में निकाल लें। मखानों को गर्म होने की स्थिति में ही तोड़कर अलग-अलग कर लें क्योंकि ठंडे होने के बाद ये आपस में चिपक जाएंगे। आप इन मखानों को किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitesh Soni (@niteshsoniy)

सेवन का तरीका?

आपको इसे दिन में 2 बार सुबह-शाम लेना है। आपको 4-5 मखानों को 1 गिलास गर्म दूध के साथ खाना है। इसे लगभग 1 हफ्ते तक लगातार खाएंगे तो घुटने के दर्द में काफी राहत मिलेगी। डायबिटीज के मरीजों को इसे थोड़ा संभलकर खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ