---विज्ञापन---

Trending Studs: सिर्फ लड़कियां नहीं, लड़के भी कानों में पहन रहे हैं ये फैशनेबल स्टड्स

आज के समय में लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी अपने कानों को छिदवा रहे हैं। इसके साथ ही मार्केट में लड़कों के लिए कई सारे स्टड्स डिजाइन विकल्प आसानी से मिल रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग स्टड्स डिज़ाइन्स, जिनसे आप अपने फैशन को एन्हांस कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Trending Studs: आजकल फैशन सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पुरुष भी स्टाइल और ट्रेंड्स को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं और फैशन के क्षेत्र में छा रहे हैं। खासतौर पर स्टड्स (Studs) पहनना आज के समय में एक फैशनेबल और कूल ट्रेंड बन गया है। कई लड़के और पुरुष अपने लुक को स्टाइलिश और यूनिक बनाने के लिए कानों में स्टड पहनना पसंद करते हैं।ऐसे तो मार्केट में स्टड्स की ढेरों डिजाइन्स उपलब्ध हैं, जो हर लुक के साथ आसानी से मैच की जा सकती हैं। लेकिन आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग स्टड्स डिजाइन्स के बारे में जिन्हें आप अपने फैशन का हिस्सा बना सकते हैं।

ब्लैक स्टड

ब्लैक कलर के सिंपल स्टड्स हमेशा क्लासी और ट्रेंडी लगते हैं। ये हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं और फॉर्मल व कैज़ुअल दोनों लुक में पहने जा सकते हैं। अगर आप ज्यादा स्टड्स के शौकीन नहीं हैं तो ब्लैक कलर का एक स्टड ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

डायमंड स्टड

अगर आप थोड़ा ग्लैम लुक चाहते हैं, तो छोटे डायमंड स्टड्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये स्टड्स सिंपल होते हुए भी काफी सुंदर दिखते हैं और पार्टी या फंक्शन में खास अंदाज देते हैं। इसके साथ ही इनके कई तरह के आकार आपको मार्केट में मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- आपके बच्चे को भी हो सकती है डायबिटीज, नजरअंदाज किया तो पछताएंगे

---विज्ञापन---

हूप स्टाइल स्टड

यह स्टड्स हूप (छोटी रिंग) की तरह होते हैं, जो युवाओं में काफ़ी पॉपुलर हैं। ये आपको एक फंकी और मॉडर्न लुक देते हैं। इसके साथ ही ये आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे। ये छोटे होते हैं और दिखने में काफ़ी प्यारे लगते हैं।

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

जियोमेट्रिक डिजाइन स्टड

यह स्टड्स आपको कई तरह के डिज़ाइन में मिल जाएंगे, जैसे तीर, त्रिकोण आदि के शेप में। ऐसे स्टड्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। ये लुक को यूनिक बनाते हैं और थोड़ी अलग स्टाइल पसंद करने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं।

गोल्ड या सिल्वर प्लेटेड स्टड

अगर आप लंबे समय के लिए स्टड्स चाहते हैं तो आप सोने या चांदी के स्टड्स का चुनाव कर सकते हैं। ये स्टड्स थोड़े शाइनी और रिच लुक देते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Monsoon Special Pakora Recipes: बारिश में आलू-प्याज के साथ ट्राय करें ये लाजवाब पकौड़े, जो जीत लेंगे आपका दिल

 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 21, 2025 05:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola