Home Remedies For Dundruff: बालों में डैंड्रफ होना बहुत आम-सी परेशानी है। गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में ये परेशानी पीछा करती है और खूब परेशान करती है। कुछ लोगों को ये गर्मी के मौसम में ज्यादा परेशान करती है, तो कुछ को सर्दी के मौसम में।
धूल-मिट्टी और प्रदूषण साथ ही खराब लाइफस्टाइल भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। इसलिए बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसके लिए कुछ घरेलू इलाज कारगर होते है। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों को लेकर आए हैं, जिससे आपको इस परेशानी से निजात मिलने में मदद मिलेगी।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे
1. मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद
डैंड्रफ की परेशानी बहुत आम-सी हो गई है। इससे राहत पाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी पाउडर में सेब का सिरका मिलाकर अपने बालों में सप्ताह में दो बार लगाना है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको डैंड्रफ की समस्या के राहत मिलेगी।
2. नीम भी मददगार
इस बात से तो शायद ही कोई अनजान होगा कि नीम में कई औषधीय गुण होते हैं। डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आपको नीम की पत्तियों को उबाल लेना है और फिर इस पानी को ठंडा करके इससे अपने बालों को धोना है। ऐसा आपको सप्ताह में दो बार करना है, नीम की पत्तियों के पानी से बाल धोने से आपको फायदा होगा।
3. नींबू भी डैंड्रफ मिटाने में असरदार
इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि नींबू बालों में जमा रूसी को कम करता है। इसके लिए आपको नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर अपने बालों में लगाना है और इसे कुछ देर के लिए बालों में ही लगा रहने दें। इसके बाद आप अपने बालों को अच्छे से धो लें। नियमित ऐसा करने से आपको इस परेशानी से राहत मिलेगी।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 hr agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
2 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
19 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines