Homemade Teddy Day: इस महीने में पार्टनर को जितना गिफ्ट दो उतना कम है. हर रोज कुछ नया पार्टनर को स्पेशल फील कराना है, लेकिन कई बार बजट नहीं होता और बजट को कंट्रोल में रखना जरूरी हो जाता है. ऐसे में अपने हाथ से बना गिफ्ट पार्टनर को दे सकते हैं और टेडी बेयर को यूनिक तरीके से दे सकते हैं. बता दें टेडी बेयर प्यार, केयर और क्यूटनेस का सिंबल है. मार्केट में आपको हर तरह के टेडी बेयर आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बिना ज्यादा खर्च किए आप घर पर ही यूनिक टेडी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए ना तो प्रोफेशनल स्किल चाहिए और ना ही महंगे सामान की जरूरत चाहिए. बस थोड़ी क्रिएटिविटी की मदद से एकदम बेस्ट टेडी तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Teddy Day 2026: क्या आप जानते हैं टेडी बियर के रंगों का मतलब? कहीं आप भी तो नहीं करने जा रहे यह गलती
DIY टेडी के लिए क्या करें?
मार्केट से खरीदा हुआ टेडी भले ही सुंदर हो, लेकिन हाथ से बना टेडी ज्यादा इमोशनल वैल्यू रखता है. इसमें आपका समय, मेहनत और फीलिंग्स जुड़ी होती हैं, जो पार्टनर को ज्यादा खुश करती हैं.
घर पर टेडी बनाने के आसान तरीके
पुराने कपड़ों से बनाएं टेडी- पुरानी टी-शर्ट, स्वेटर या ऊनी कपड़े से टेडी बनाया जा सकता है. इसके लिए इंटरनेट से टेडी का सिंपल स्केच निकाल लें. फिर कपड़े पर डिजाइन ट्रेस करें और दो लेयर में काट लें और किनारों को सिलें, लेकिन थोड़ा हिस्सा खुला छोड़ें. अब इसके अंदर रुई भर दें और खुला हिस्सा भी भर दें.
मौजे से क्यूट मिनी टेडी बनाएं- यह तरीका सबसे बेस्ट है. इसके लिए आपको साफ मोजे, रुई, धागा, सुई और बटन चाहिए होंगे. मोजे में रुई भरकर धागे से टेडी का शेप बनाएं. थोड़ी सी मेहनत में क्यूट मिनी टेडी तैयार हो जाएगा.
फेल्ट शीट से फ्लैट टेडी- अगर आपके पास टेडी बनाने के लिए वक्त नहीं है तो फेल्ट शीट बेस्ट ऑप्शन है. इसके लिए स्टेशनरी शॉप से फेल्ट शीट ले आएं. फिर टेडी का शेप काटें और फैब्रिक ग्लू या सिलाई करें. इसे आप वॉल डेकोर या पिलो के साथ भी गिफ्ट कर सकते हैं.
कितना खर्च आ सकता है?
घर पर बना टेडी आपको 300 रुपये के आसपास पड़ जाएगा. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास पहले से कितना सामान मौजूद है. जितना है इस्तेमाल करें और बाकी सामान बाहर से खरीदें.
इसे भी पढ़ें- वैलेंटाइन वीक पर पत्नी को देना चाहते हैं सरप्राइज ब्रेकफास्ट? ये है बेस्ट और सबसे आसान रेसिपी










