वैलेंटाइन वीक पर पत्नी को देना चाहते हैं सरप्राइज ब्रेकफास्ट? ये है बेस्ट और सबसे आसान रेसिपी

क्या आप अपने पत्नी को सुबह सरप्राइज ब्रेकफास्ट देना चाहते हैं, लेकिन इस बात को लेकर परेशान है कि आपको खाना बनाना नहीं आता. हम आपको आसान और जल्दी बनने वाला ब्रेकफास्ट बनाना सिखाएंगे, जो मिनटों में तैयार हो जाएगा और स्वाद में भी बेहतरीन होगा.

Aloo Uttapam Recipe

कैसे बनाएं आसान सा नाश्ता?

अगर आपको खाना बनाना नहीं आता, लेकिन वैलेंटाइन वीक के मौके पर अपनी पत्नी को सरप्राइज ब्रेकफास्ट देना चाहते हैं, तो आलू उत्तपम आपके लिए सबसे आसान और बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह साउथ इंडियन स्टाइल डिश सूजी, दही और आलू से बनती है, जो हल्की होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी लंबी तैयारी की जरूरत नहीं है, और आप इसे मिनटों में तैयार करके अपनी पत्नी को प्यार भरा सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से बड़ों तक सबका फेवरेट

आलू उत्तपम का स्वाद हल्का क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है, जो इसे हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा बनाता है. आलू से मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट तुरंत ऊर्जा देता है, वहीं दही इसे पचाने में आसान बनाता है. सूजी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. ऐसे में अगर आप रोज ब्रेड, बटर या पराठे खाकर बोर हो चुके हैं, तो यह नाश्ता आपके रूटीन में नया स्वाद जोड़ सकता है.

किन चीजों से बनेगा ये नाश्ता?

विज्ञापन

इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस;

  • 2 कच्चे आलू
  • 1 कप सूजी
  • आधा कप दही
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • आधा चम्मच जीरा
  • एक चुटकी कली मर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • साथ ही, सेंकने के लिए तेल या घी.

कैसे बनाएं आलू उत्तपम

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सूजी और दही डालें और अच्छे से उसे मिला लें.
  • अब इसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर स्मूद और गाढ़ा बैटर तैयार करें.
  • इसके बाद कद्दूकस किया हुआ कच्चा आलू बैटर में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
  • बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
  • अब बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, काली मिर्च और नमक डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें.
  • गैस पर तवा रखें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें.
  • तवे पर थोड़ा सा तेल या घी ब्रश या चम्मच से चारों तरफ फैला लें.
  • अब एक बड़ा चम्मच बैटर लेकर तवे पर डालें और हल्के हाथ से गोल आकार में फैलाएं.
  • उत्तपम को धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक नीचे से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी न हो जाए.
  • अब उत्तपम को पलटें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें.
  • जब उत्तपम दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो उसे तवे से उतार लें.
  • गरम-गरम आलू उत्तपम को हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें और मजे के साथ खाएं.

यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ