हिंदी न्यूज़/लाइफस्टाइल/Skin Care: बिना केमिकल्स के पाएं दमकती त्वचा, एक्सपर्ट्स ने बताए बॉलीवुड सीक्रेट्स
लाइफस्टाइल
Skin Care: बिना केमिकल्स के पाएं दमकती त्वचा, एक्सपर्ट्स ने बताए बॉलीवुड सीक्रेट्स
आज के समय में हर कोई ग्लोइंग स्किन चाहता है। खासकर लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी त्वचा चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, उनकी इस सुंदर स्किन के पीछे कोई केमिकल प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि डेली रूटीन का अनुशासन (डिसिप्लिन) होता है तो आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं कि आप कैसे अपनी स्किन को बॉलीवुड सेलेब्स जैसी चमकदार बना सकते हैं वह भी बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट्स के।
आजकल मार्केट में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिन्हें लोग बड़े शौक से खरीदते हैं। लेकिन फिर भी स्किन लंबे समय तक ग्लोइंग नहीं रह पाती। नतीजतन न तो पैसे का फायदा होता है, न ही त्वचा में निखार आता है। हम सभी दूर से बॉलीवुड सेलेब्स की खूबसूरती की बात करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे सुंदर स्किन पाने के लिए क्या करते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड सेलेब्स जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको किन तीन बातों को फॉलो करना चाहिए।
4-5 लीटर पानी का करें सेवन
आजकल बहुत से लोग ग्लोइंग स्किन तो पाना चाहते हैं, लेकिन पानी का सेवन नहीं करते। एक्सपर्ट के अनुसार, आपको दिनभर में कम से कम 4-5 लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपकी स्किन सुंदर और ग्लोइंग बनेगी। साथ ही पिंपल्स और अन्य स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।
आज के समय में लोग इतने बिजी हो गए हैं कि खुद का ध्यान नहीं रख पाते। अगर आप बॉलीवुड सेलेब्स जैसी ग्लोइंग और सुंदर स्किन चाहते हैं, तो रोजाना 3-4 तरह के बीजों (सीड्स) का सेवन करें। ये आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
पंपकिन सीड्स
सनफ्लावर सीड्स
मेलन सीड्स
Image Source Freepik
सीजनल फलों का करें सेवन
आपको रोजाना कोई न कोई सीजनल फल जरूर खाना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना कम से कम 200 ग्राम सीजनल फ्रूट्स का सेवन करने से आपकी स्किन भी अच्छी बनी रहेगी और जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी रोजाना की डाइट में फलों को शामिल नहीं करते हैं। अगर सुंदर और चमकदार त्वचा चाहते हैं तो यह आदत को जरूर बदलें।
एक्सपर्ट के अनुसार, बॉलीवुड सेलेब्स अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं और संतुलित डाइट लेते हैं। अगर आप भी सेलेब्स जैसी चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो इन बातों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
आजकल मार्केट में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिन्हें लोग बड़े शौक से खरीदते हैं। लेकिन फिर भी स्किन लंबे समय तक ग्लोइंग नहीं रह पाती। नतीजतन न तो पैसे का फायदा होता है, न ही त्वचा में निखार आता है। हम सभी दूर से बॉलीवुड सेलेब्स की खूबसूरती की बात करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे सुंदर स्किन पाने के लिए क्या करते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड सेलेब्स जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको किन तीन बातों को फॉलो करना चाहिए।
4-5 लीटर पानी का करें सेवन
आजकल बहुत से लोग ग्लोइंग स्किन तो पाना चाहते हैं, लेकिन पानी का सेवन नहीं करते। एक्सपर्ट के अनुसार, आपको दिनभर में कम से कम 4-5 लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपकी स्किन सुंदर और ग्लोइंग बनेगी। साथ ही पिंपल्स और अन्य स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।
आज के समय में लोग इतने बिजी हो गए हैं कि खुद का ध्यान नहीं रख पाते। अगर आप बॉलीवुड सेलेब्स जैसी ग्लोइंग और सुंदर स्किन चाहते हैं, तो रोजाना 3-4 तरह के बीजों (सीड्स) का सेवन करें। ये आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
---विज्ञापन---