इन बीमारियों से परेशान लोगों के लिए वरदान से कम नहीं हरा धनिया! फायदे जानकर आज से ही खाना शुरू कर देंगे

आपके घर के किचन में हरा धनिया रोज ही रखा रहता होगा, जिसे आप खाने में डालकर उसका स्वाद बढ़ाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ बीमारियों से परेशान लोगों के लिए यही हरा धनिया बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन लोगों को जरूर से हरा धनिया का सेवन करना चाहिए?

Hara Dhaniya Ke Fayde

हरा धनिया खाने के फायदे.

Hara Dhaniya Ke Fayde: अक्सर हम हरे धनिए को सिर्फ सजावट या स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह छोटी सी हरी पत्ती आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है? आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई ऐसी बीमारियों को शिकार हो जाते हैं, जिससे उन्हें हर दिन परेशानी भी उठानी पड़ती है और साथ ही दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता है. हालांकि, इस स्टोरी में हम आपको हरा धनिया के ऐसे फायदे बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप आज ही से इसका सेवन शुरू कर देंगे. आइए जानते हैं किन बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए फायदेमंद है हरा धनिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी Coriander Leaves For Diabetes

सामान्य जानकारी के अनुसार, हरा धनिया ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व शरीर में शुगर को नियंत्रित करने में सहायक माने जाते हैं. धनिए में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह शुगर की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है. आप इसका धनिया पानी बनाकर भी पी सकते हैं, या फिर रोज सुबह कुछ पत्तियां खा सकते हैं.

विज्ञापन

इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मददगार Coriander Leaves Helpful For Immunity

हरे धनिए में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बेहतर हो सकती है. बदलते मौसम में बार-बार सर्दी-खांसी या वायरल इंफेक्शन से परेशान लोगों के लिए यह एक अच्छा प्राकृतिक विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

दिल की सेहत के लिए भी फायदेंमद Coriander Leaves For Heart

हरा धनिया एक प्राकृतिक डाययूरेटिक की तरह काम कर सकता है, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम बाहर निकालने में मदद करता है. इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है. कुछ अध्ययनों में यह भी बताया गया है कि इसका नियमित और सीमित सेवन हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी Coriander Leaves For Digestion

हरे धनिए में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका डाइजेशन सिस्टम मजबूत रहे और पेट हल्का महसूस हो, तो रोजाना भोजन में थोड़ा हरा धनिया शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

त्वचा की समस्याओं में दे सकता है राहत Coriander Leaves For Skin

शरीर में बढ़ी हुई एसिडिटी और टॉक्सिन्स की वजह से त्वचा पर दाने, पिंपल्स और लालिमा की समस्या हो सकती है. हरा धनिया शरीर एसिडिटी को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ