क्या आपके भी जोड़ों में बना रहता है दर्द? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं जल्दी राहत

Joint Pain Home Remedies: क्या आपके जोड़ों में लंबे समय से दर्द बना हुआ है, जिस कारण चलने, बैठने में भी दर्द होता है? जोड़ों में दर्द की समस्या बहुत परेशान कर देती है, इस समस्या के वजह से रातभर नींद नहीं आती और कहीं घूमने चले जाओ तो आफत हो जाती है. आइए जानते हैं आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकते हैं.

Joint Pain Relief Naturally

जोड़ों के दर्द को कैसे दूर करें?

Ghutno Ke Dard Ka Gharelu Upay: आज के वक्त में जोड़ों में दर्द की समस्या बहुत आम होती जा रही है, लोगों की शिकायत रहती है कि वह हल्का चलते हैं या घर पर बैठे रहते हैं तो भी उनके जोड़ों में बहुत तेज दर्द रहता है. इस दर्द के कारण दिन-रात परेशानी, चलने में दिक्कत, सोने में दिक्कत आदि कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, लोग इससे आराम पाने के लिए कई तरह के तेल, इंजेक्शन और महंगी दवाइयों का भी सेवन करते हैं, लेकिन नतीजा अच्छा नहीं मिल पाता है. ऐसे रास्ता बचता है नेचुरल घरेलु उपायों का! हम आपको जोड़ों में दर्द से राहत का ऐसा घरेलु उपाय बताएंगे, जिसे अपनाने के बाद आपका यह दर्द दूर हो जाएगा और दोबारा आपको नहीं सताएगा. आइए जानते हैं कैसे इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ों में क्या रहता है दर्द ? Joint Pain Treatment At Home

अक्सर लोग सोचते हैं कि जोड़ों में दर्द होना सिर्फ बुर्जुर्गों की समस्या या उम्र बढ़ने के कारण होती है, लेकिन हकीकत यह है कि गलत खानपान, मोटापा, व्यायाम की कमी और शरीर में बढ़ती सूजन भी इसका बड़ा कारण है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और प्राकृतिक उपायों से जोड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है और दर्द से राहत पाया जा सकता है. आइए जानते हैं सबसे असरदार उपाय कौन सा?

जोड़ों को मजबूत कर दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय Ghutne Ke Dard Ka Ilaj

विज्ञापन

सामान्य जानकारी के अनुसार, घर के किचन में रखी हल्दी जोड़ों को मजबूत बनाने और दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती है. हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है और साथ ही, दर्द से जल्दी राहत दिला सकता है. यह उपाय आयुर्वेद में बहुत लाभकारी माना गया है, जिसे लोग लंबे समस्या से अपनाते चले आ रहे हैं. इसे सेवन में लेने के लिए रोज रात में एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पी लें. नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है.

मैथी और तेल भी लाभकारी Methi Dana Benefits For Joints

विज्ञापन

घर के किचन में रखे मेथी धाने से भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं. मेथी का दाना अपने प्रबल सूजनरोधी (anti-inflammatory) और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया में राहत दिलाता है. यह जोड़ों में सूजन पैदा करने वाले एंजाइमों को कम करता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है. इसे इस्तेमाल में लेने के लिए रात भर मेथी के दानों को पानी में रख दें, इसके बाद भीगे हुए मेथी के दानों को सुबह खाली पेट चबाकर खाएं.

इसके अलावा जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए नीलगिरी का तेल (Eucalyptus Oil), अरंडी का तेल (Castor Oil), सरसों का तेल (जिसमें लहसुन मिला हो) और जैतून का तेल (olive oil) सबसे प्रभावी हैं. ये तेल सूजन को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और जोड़ों में जकड़न को कम करने में मदद कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि तेल को हल्का गुनगुना कर प्रभावित जोड़ों पर रोज मालिश करना चाहिए, तभी फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ