दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट ने बताया कैसे करें दांतों की सफाई

How To Brush Teeth: दांतों की सही तरह से साफ ना किया जाए तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. दांतों का पीलापन और दांतों की सड़न समेत मुंह से बदबू आने लगती है. ऐसे में डेंटिस्ट से जानिए दांतों को साफ करने का सही तरीका क्या है.

How to brush teeth

यहां जानिए दांतों को किस तरह साफ करना चाहिए.

विज्ञापन

Teeth Cleaning Tips: दांतों की सही तरह से सफाई करना जरूरी होता है. दांत अच्छे से साफ ना किए जाएं तो इससे ना सिर्फ दांतों पर पीलापन नजर आता है या मुंह से बदबू आती है बल्कि दांतों से बैक्टीरिया शरीर में फैल सकते हैं और अलग-अलग बीमारियों की वजह बन सकते हैं. ऐसे मे दांतों की सही तरह से सफाई ना की जाए तो दिक्कतें बढ़ती हैं. इसी बारे में बताते हुए डेंटिस्ट डॉ. भानुप्रिया वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह दांतों को सही तरह से ब्रश किया जा सकता है.

दांत साफ करने का सही तरीका क्या है

ज्यादातर लोग दांत साफ करने का सही तरीका नहीं जानते हैं. दांतों को अक्सर ही दाएं से बाएं या बाएं से दाईं ओर ब्रश करते हैं, लेकिन डेंटिस्ट का कहना है कि यह दांत साफ करने का सही तरीका नहीं है. दांतों को साफ करने के लिए ऊपर से नीचे की तरफ साफ करना चाहिए. इससे दांतों के बीच में फंसा खाना निकल जाता है और दांत बेहतर तरह से साफ होते हैं. इससे एक बार ब्रश चलाने से 3 दांत अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं.

विज्ञापन

बाइट करने वाले निचले पीछे के दातों को सभी ठीक तरह से साफ करते हैं. लेकिन, नीचे के दांतों की अंदरूनी तरफ साफ करने के लिए ब्रश को एंगुलर रखना जरूरी है. इसे मसूड़ों की तरफ टेढ़ा रखिए और फिर ऊपर की तरफ ब्रश चलाते हुए साफ कीजिए. सर्कुलर मोशन में ब्रश को घुमाने के बाद ऊपर की तरफ उठा दें.

सामने के दातों को साफ करने के लिए ब्रश के सबसे आगे के हिस्से का इस्तेमाल करें. इससे दांतों की गंदगी सही तरह से निकल जाती है और दांत साफ हो जाते हैं.

दांतों को सही तरह से साफ ना करने पर क्या होता है

विज्ञापन
  • दांतों की सही तरह से सफाई ना की जाए तो इससे दांतों पर गंदी चिपचिपी परत जमने लगती है जिसे प्लाक कहने लगता है.
  • दांत अच्छे से साफ ना होने पर मसूड़ों की दिक्कतें होने लगती हैं. इससे खून निकलने लगता है और मसूड़े कमजोर होने लगते हैं.
  • कैविटी और सड़न होने लगती है और दांत खोखले हो जाते हैं.
  • दांत सही तरह से साफ ना करने पर मुंह से बदबू आने लगती है.

यह भी पढ़ें – इंडक्शन कुकटॉप हो गया है गंदा तो इस ट्रिक से करें साफ, बिना किसी स्क्रैच के चमक जाएगा स्टोव

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ