Raw Banana Fry Curry: रोज की सब्जियों से बोर हो गए? ट्राई करें कच्चे केले की ये मसालेदार रेसिपी

Banana Fry Curry Recipe: अगर आप हर रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आपको यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. यह ना सिर्फ यूनिक है बल्कि इसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब है जिसे मिनटों में डिनर में तैयार किया जा सकता है.   

Kachche Kele Ki Curry

कच्चे केले की करी रेसिपी. Image Credit- Freepik

Kachche Kele Ki Curry: वेजिटेरियन लोग हर रोज  एक जैसी सब्जियां जैसे आलू, गोभी या भिंडी खाते हैं और कुछ समय बाद यही सब्जियां बोरिंग लगने लगती हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर घरों में इन सब्जियों को लगभग एक ही तरीके से बनाया जाता है. अगर आप भी रोज की सब्जियों से बोर हो चुके हैं तो इस बार Raw Banana से बनने वाली मसालेदार फ्राई करी ट्राई कर सकते हैं. बता दें इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है, जो खाने का मजा भी बदल देती है. यह सब्जी स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है, जिसमें फाइबर, पोटेशियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. मसालों के साथ जब इसे फ्राई करके करी बनाई जाती है. इसे खाने के बाद आप आलू-गोभी की सब्जी भी भूल सकते हैं आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे केले की करी रेसिपी 

सामग्री

  • कच्चे केले-4
  • तेल- 2 चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • राई- आधा चम्मच
  • प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 2
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- थोड़ा सा

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर कच्चे केले को धोकर हल्का उबाल लें और छिलका हटाकर केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और राई या जीरा डालकर तड़का लगाएं. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह मिला लें. अब कटे हुए कच्चे केले के टुकड़े कड़ाही में डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिलाएं.
  • करी को हल्की आंच पर 10 मिनट तक पकने दें ताकि केले मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लें. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
  • इसे आप गरमा-गरम रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. इसका मसालेदार स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है. 

इसे भी पढ़ें- Home Gardening: बिना मिट्टी के पानी में आसानी से उगते हैं ये 5 पौधे, देखभाल भी है बेहद आसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ